Rewa: लापरवाही की हद! वेयर हाउस में सड़ गया 20 हजार मैट्रिक टन अनाज, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश'

रीवा, 8 अगस्त। जिले के त्योंथर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुमा में स्थित वेयर हाऊस में अनाज बर्बाद होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वेयरहाउस मैनेजर की लापरवाही के चलते इतनी बड़ी मात्रा में अनाज खराब हो गया। मामले में जिला कलेक्टर ने मामले में तुरंत ही जांच टीम का गठन कर जांच के आदेश जारी कर दिए है। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Kharab aana Aaj

मैनेजर की लापरवाही

मिली जानकारी अनुसार वेयरहाउस के मैनेजर की लापरवाही के चलते ग्राम घुमा में स्थित वेयरहाउस में उचित रखरखाव ना होने के करण लगभग 20 हजार मेट्रिक टन अनाज खराब हो गया, जिसमें गेहूं और धान शामिल है। दरअसल, सरकार के द्वारा किसानों से अनाज की खरीदी की जाती है, जिसे सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन के द्वारा वेयरहाउस का सहारा लिया जाता है। लेकिन, वेयरहाउस में भी उचित रखरखाव न होने के चलते अनाज खराब हो जाता है।

अधिक मात्रा में रखा था अनाज

मामला रीवा जिले के त्योंथर जनपद पंचायत क्षेत्र का है। जहां ग्राम घुमा में स्थित वेयरहाउस में मैनेजर की लापरवाही के चलते लगभग 20 हजार मैट्रिक टन अनाज खराब हो गया और बदबू मारने लगा। इसके बाद स्थानी ग्रामीणों ने मामले की शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से की। तब पता चला कि घुमा गांव में स्थित वेयरहाउस में 60 हजार मैट्रिक टन अनाज रखने की व्यवस्था है लेकिन, वहां पर अधिक मात्रा में अनाज का भंडारण कराया गया। जिसकी वजह से सही रखरखाव न होने के चलते 20 हजार मैट्रिक टन अनाज बर्बाद हो गया।

कलेक्टर ने जांच टीम गठन की

खराब हुए अनाज में पिछले सीजन में खरीदी गई धान और गेहूं दोनों की बराबर मात्रा है। जो वेयरहाउस के मैनेजर की लापरवाही और अनदेखी के चलते सड़न मारने लगी। हालांकि इस मामले की खबर लगते ही तुरंत रीवा कलेक्टर मनोज पुष्प ने मामले पर जांच टीम का गठन किया है। अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह की मानें तो जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+