Rewa news: नगर निगम में होगी भर्ती, एमआईसी प्रस्ताव में 130 कर्मियों के भर्ती को मिली स्वीकृति
नगर निगम भर्ती: रीवा नगर निगम में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए लगभग 130 पदों पर नियुक्ति करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए शासन को एक प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। रीवा नगर निगम में कर्मचारियों की काफी कमी है। आवश्यकता तो स्थाई भर्ती करने की है लेकिन जब तक स्थाई भर्ती नहीं हो रही है नगर निगम संविदा भर्ती कर सुगमता पूर्वक नगर निगम के काम को आगे बढ़ाया जा सकता है। इसी दिशा में महापौर अजय मिश्रा बाबा की पहल है।

एमआईसी में मिली सहमति
कर्मचारियों की कमी के चलते संविदा कर्मचारियों की नियुक्ति की जानी है। नियुक्ति के लिए एमआईसी से सहमत के बाद शासन को एक प्रस्ताव भेज दिया गया है। भर्ती प्रक्रिया 130 पदों पर होनी है।
इन पदों में होगी भर्ती
नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम 130 पदों पर नियुक्ति करने जा रही है। जिसमें कंप्यूटर ऑपरेटर 15, फायर ब्रिगेड मैनेजर 1 पद, सहायक सब इंजीनियर के 10 पद, सहित कार्यालय सहायक के पदों पर भर्ती की जानी है। नियुक्ति के लिए शासन से स्वीकृति मिलने के बाद आगे की प्रोसेस प्रारंभ की जाएगी।
शासन स्तर से नहीं हो रही नियुक्ति
नगर निगम रीवा की स्थिति को देखते हुए महापौर ने भर्ती करने का निर्णय लिया है। जानकारी अनुसार नगर निगम में पिछले वर्ष से स्थाई नियुक्तियां नहीं की गई हैं। कर्मचारियों की कमी से नगर निगम का कामकाज प्रभावित हो रहा है। ऐसे में नगर निगम महापौर ने संविदा कर्मचारी नियुक्त करने का निर्णय लिया है।












Click it and Unblock the Notifications