नर्मदापुरम संभाग में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, तवा डैम का जलस्तर बढ़ा तो नर्मदा आएगी उफान पर

नर्मदापुरम संभाग में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। केचमेंट एरिया में लगातार हो रही बारिश से सारनी डैम के गेट खोलने पड़े। मौसम विभाग ने 16 जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

भोपाल, 14 जुलाई। मौसम विभाग ने आज नर्मदा पुरम संभाग में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। बता दे केचमेंट एरिया में लगातार हो रही बारिश से सारनी डैम के गेट खोलने पड़े। इससे तवा बांध में पिछले 48 घंटे में पानी 12 फीट तक बढ़ गया और लगातार बढ़त जारी है। जल संसाधन विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि तवा डैम में अभी तक पानी 1155.80 फीट पर आ गया है। 31 जुलाई के पहले लेवल 1158 फीट पर रखने की गाइडलाइन है। अगर इस गाइडलाइन से ज्यादा पानी हो जाता है तो तवा डैम के गेट खोल दिए जाएंगे। जल संसाधन विभाग के एसडीओ एनके सूर्यवंशी ने बताया कि केचमेंट एरिया में अगले 4 से 6 घंटे में तेज बारिश हुई तो बांध से पानी छोड़ा जाएगा। तवा डैम के अगर गेट खुलते हैं तो नर्मदा नदी उफान पर आ जाएगी और नदी किनारे बाढ़ का खतरा बढ़ जाएगा।

Recommended Video

    Maharashtra-Gujarat में बाढ़ और बारिश हालात खराब, जानिए आपने राज्य का हाल | वनइंडिया हिंदी | *News
    मौसम केंद्र ने 16 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट किया जारी

    मौसम केंद्र ने 16 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट किया जारी

    भोपाल मौसम केंद्र ने भोपाल उज्जैन संभाग इंदौर समिति मालवा मेवाड़ महाकौशल और बुंदेलखंड के 16 जिलों में तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। नर्मदा पुरम संभाग के कई शहरों और खंडवा,बुरहानपुर में बारिश का रेड अलर्ट जारी हुआ। यानी यहां भारी बारिश से भी भारी बारिश हो सकती है।

    तेज बारिश ने भोपाल नगर निगम की खोली पोल

    तेज बारिश ने भोपाल नगर निगम की खोली पोल

    भोपाल में बुधवार रात को हुई तेज बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया। पंचशील नगर इलाके में घुटनों तक पानी भर गया। भोपाल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। नगर निगम के सारे दावे खस्ताहाल साबित हो रहे हैं। भारी बारिश होने से जगह-जगह सड़कों पर पानी भर गया है। भोपाल केशव गार्डन क्षेत्र में नालों में कचरा जमा होने से बदबू के कारण स्थानीय रहवासी परेशान हो रहे हैं।

    बता दे भोपाल नगर निगम लगातार टैक्स बढ़ोतरी में इजाफा कर रहा है लेकिन सुविधाएं देने में भोपाल नगर निगम नाकाम साबित हो रहा है।

    इंदौर में आधी कार पानी में डूबी

    इंदौर में आधी कार पानी में डूबी

    इंदौर में बुधवार रात हुई भारी बारिश से कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। रात 12 बजे से नगर निगम के कंट्रोल रूम के कई अधिकारियों ने मोर्चा संभाला। इंदौर शहर के बीच चंद्रभागा इलाके में तो कारे आधे पानी में डूब गई। नगर निगम कर्मचारियों के पहुंचने पर बड़ी मुश्किल से कारों को पानी से बाहर निकाला गया।

    हरदा में भारी बारिश से बाढ़ के हालात

    हरदा में भारी बारिश से बाढ़ के हालात

    बैतूल और हरदा जिले में पिछले 4 दिनों से हो रही लगातार बारिश से क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। मंगलवार शाम हुई जोरदार बारिश से दोनों जिलों में नदी नाले उफान पर आ गए। हरदा में अजनाल नदी में बाढ़ आने से नर्मदा पुरम खंडवा स्टेट हाईवे सुबह 11 से रात 12 बजे तक 13 घंटे के लिए बंद कर दिया गया। सिवनी मालवा और टिमरनी के बीच गंजाल नदी में बाढ़ से स्टेट हाईवे सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहा। हरदा में हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हैं। इसी के चलते हरदा का नर्मदा पुरम और खिरकिया का सड़क संपर्क टूट गया। अजनाल नदी में बाढ़ से शहर के निचले इलाकों में 7 फ़ीट तक पानी भर गया। इन इलाकों के 3900 लोगों को नाव से निकालकर धर्मशाला और सरायों में ठहराया गया है।

    आपदा प्रबंधन ने जारी किए नंबर जल भरा हो तो इस नंबर पर करें कॉल

    आपदा प्रबंधन ने जारी किए नंबर जल भरा हो तो इस नंबर पर करें कॉल

    मध्यप्रदेश में जोरदार बारिश की वजह से राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है यदि कहीं बाढ़ के हालात या फिर जलभराव होता है तो आप टोल फ्री नंबर 1070 और 1079 पर संपर्क कर सकते हैं। मध्य प्रदेश के 52 जिला मुख्यालय पर इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (EOC) स्थापित किए गए हैं। 96 रिस्पांस टीम (QRT) भी कार्य कर रही है।

    हरदा में 1500 लोगों को SDERF ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

    हरदा में 1500 लोगों को SDERF ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

    मध्यप्रदेश में हो रही भारी बारिश को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अतिवृष्टि और बाढ़ प्रभावित इलाकों में निरंतर राहत और बचाव का कार्य जारी है। हरदा में 1500 लोगों को SDERF ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। गुना, बालाघाट, खंडवा, बैतूल और छिंदवाड़ा जिले के बाढ़ग्रस्त इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

    ये भी पढ़ें : भोपाल के हॉस्पिटल में सोती हुई महिला के साथ गंदी हरकत, आरोपी गिरफ्तार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+