भोपाल के हॉस्पिटल में सोती हुई महिला के साथ गंदी हरकत, आरोपी गिरफ्तार
भोपाल,12 जुलाई। राजधानी के एम्स अस्पताल में महिला से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला अपने पिताजी का इलाज करवाने एम्स हॉस्पिटल में आई हुई थी। उसके पिताजी आईसीयू में वार्ड में भर्ती थे। और महिला रात को आईसीयू वार्ड के बाहर गहरी नींद में सो रही थी, तभी एक युवक ने उसके साथ गंदी हरकत कर डाली।

पीड़िता ने पुलिस को शिकायती आवेदन में बताया कि रात में पिताजी के इलाज के बाद वे भोपाल एम्स हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड के बाहर सो रही थी दिन भर की थकान के बाद भी काफी गहरी नींद में सो रही थी पास में एक युवक बैठा हुआ था। उसकी 4:00 बजे नींद खुली तो वे युवक उसके पैरों के पास गंदी हरकत कर रहा था जिसके बाद महिला ने चिल्लाया और शोर मचाया। आरोपी वहां से भाग निकला लेकिन महिला के रिश्तेदार ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक की पहचान हिमांशु कौरव के रूप में की है। आरोपी के पिता भी उसी हॉस्पिटल में भर्ती हैं।
बाग सेवनिया के थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एम्स हॉस्पिटल में एक युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की है। जिसके बाद पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया जिसका नाम हिमांशु गौरव है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी हिमांशु उसके पिताजी का इलाज कराने हॉस्पिटल आया था। उसके पिताजी भी हॉस्पिटल में भर्ती है।












Click it and Unblock the Notifications