Raveena Tandon : रवीना बोली- भोपाल मेरा मायका, हमने कबूतर उल्लू और चमगादड़ पाले और रेस्क्यू भी किया

बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस रवीना टंडन गुरुवार को भोपाल पहुंची। यहां पर वे इंटरनेशनल वन मेले में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने कई पुरानी यादों को मंच से शेयर किया।

Raveena Tandon said Bhopal is my maternal uncle, we reared pigeons owls bats also did rescue

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन गुरुवार को भोपाल में चल रहे वन मेले में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुई। उन्होंने कहा कि हमने कबूतर, बंदर, चमगादड़ और बहुत उल्लू पाले हैं। अगर हम इस धरती पर रहने का है तो जानवरों और परिंदों का भी बराबर हक है। उनका यह हक हम इंसान उनसे छीन नहीं सकते। रवीना टंडन ने कहा कि मध्यप्रदेश मेरा मायका है। इस दौरान में मैंने टंडन ने कई पुरानी यादों को मंच से शेयर किया। उन्होंने कहा कि हमारी मां के पास घोंसला था उसमें तोते का बच्चा था मां ने उसे रखा इसके अलावा हमने बहुत सारे रेस्क्यू के काम किए हैं। एक बार एक मकान की छत से चमगादड़ का बच्चा गिर गया था, उसे कंबल में लपेट कर हमने उसकी जान बचाई थी।

वन मंत्री विजय शाह को बताया भाई साहब

वन मंत्री विजय शाह को बताया भाई साहब

रवीना टंडन ने वाइल्डलाइफ को लेकर कहा कि हर जगह के लिए डेवलपमेंट जरूरी है उतना ही जरूरी वाइल्डलाइफ और प्रगति भी है। पर्यावरण और विकास दोनों को ध्यान में रखकर काम करना चाहिए हमारे बड़े भाई साहब अच्छा काम कर रहे हैं। दूसरे प्रदेशों की तुलना में मध्यप्रदेश में यह अच्छी तरह निभाया जा रहा है। रवीना ने वन मंत्री विजय शाह की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैं वन्य प्राणियों के लिए लंबे समय से काम करती आ रही हूं, लेकिन मेरे बड़े भाई वन मंत्री विजय शाह मुझसे अधिक काम करते हैं। उन्होंने मेले में की गई व्यवस्था की तारीफ की।

एक्ट्रेस टंडन ने बताया उनका नाम कैसे रवीना पड़ा

एक्ट्रेस टंडन ने बताया उनका नाम कैसे रवीना पड़ा

मंच पर रवीना टंडन ने अपने नाम का भी अर्थ भी समझाया। उन्होंने बताया कि उनका नाम कैसे रवीना पड़ा। उन्होंने कहा कि पिता का नाम रवि टंडन है मां का नाम वीना टंडन है जब मैं छोटी थी,तो माता-पिता ने सोचा कि रवि और वीना का मिलाप से कोई नाम हो तो मेरा नाम रवीना रखा गया। पापा का नाम रवि मतलब तो वह सूरज हुए, उनकी किरणें में ही हूं। रवीना ने कहा कि मध्य प्रदेश से हमारा रिश्ता है। मैं बार-बार जरूर आऊंगी। हमारे पापा, दादा, मध्यप्रदेश के ही हैं। मैं अपने भाई को यहां छोड़ कर गई थी, भोपाल मेरा मायका है।

नोटिस मिलने से थी नाराज

नोटिस मिलने से थी नाराज

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में फोटोग्राफी के दौरान टाइगर के नजदीक जाकर फोटो खींचने पर मिले नोटिस पर रवीना नाराज थी। उनसे बन मंत्री विजय शाह ने खुद बात की और वह मेले में आने के लिए मान गई। वह वन विभाग की बतौर मेहमान बन कर आई हैं। इस मामले में पर रवीना ने कहा कि मुझ पर गलत स्टोरी की गई थी। मुझे एमपी सरकार ने बतौर वाइल्डलाइफ के लिए ब्रांड एंबेसडर इनवाइट किया है। कोई कंट्रोवर्सी नहीं है भोपाल आने की जानकारी रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर भी दी थी उन्होंने प्रधान मुख्य वन संरक्षक पुष्कर सिंह के लेटर को भी अपलोड किया था।

हर किसी को किसी ना किसी काम के लिए बनाया : रवीना टंडन

हर किसी को किसी ना किसी काम के लिए बनाया : रवीना टंडन

रवीना टंडन ने कहा है कि हमने कबूतर, बंदर, चमगादड़ और बहुत सारे उल्लू पाले हैं। मैं सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर करती रहती हूं भगवान ने धरती पर हर प्राणी पशु पक्षी को किसी न किसी कारण से बनाया ही है। चाहे वह चींटी हो या हाथी हर किसी को किसी ना किसी काम के लिए बनाया गया है। अगर हमें धरती पर रहने का हक है,तो उनका भी हक है। हम इंसान उनका यह तो नहीं छीन सकते हैं। मैं बचपन से ही पशु प्रेमी रही हूं।

ये भी पढ़ें : Actress Raveena Tandon भोपाल की खूबसूरती की हुई कायल, सड़कों पर घूम कर खाए कचौड़ी-समोसे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+