केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली ने मोदी सरकार की जमकर तारीफ की, कहा- एयरपोर्ट जैसे बन रहे हैं रेलवे स्टेशन

केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली ने खंडवा में पत्रकार वार्ता में मोदी सरकार के 9 साल के विकास कार्यों की जानकारीदी। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 9 साल के अंदर देश में चौतरफा कार्य किए हैं।

Union Minister Rameshwar Teli said that he gave information about the development works of the Modi government for 9 years.

मध्य प्रदेश के खंडवा में केंद्रीय पेट्रोलियम राज्यमंत्री रामेश्वर तेली ने मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर केंद्र सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा किमोदी सरकार अपने 9 वर्ष के कार्यकाल में जनता के लिए बड़ी-बड़ी योजनाएं लाई हैं। देश में एयरपोर्ट की तर्ज पर सर्व सुविधायुक्त आधुनिक रेलवे स्टेशनों का भव्य निर्माण हो रहा है। जिसका उदाहरण रानी कमलापति रेलवे स्टेशन है।

9 सालों में देश में हुए विकास के अद्भुत कार्य

उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने इन 9 वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, रक्षा, धर्म, अध्यात्मक, विज्ञान और तकनीक, कृषि और देश में चौतरफा कार्य किए हैं। पहले देश में कुल 7 एम्स थे, जबकि पिछले 9 वर्षों के कार्यकाल में अब 15 है। विगत 9 वर्षों में 74 हवाई अड्डे, 15 शहरों में मेट्रो ट्रेन, स्वदेशी तकनीकी से 5 जी संचार की शुरुआत हुई। 2014 के पहले भारत अपनी रक्षा संबंधी जरूरतों के लिए दुनिया की ओर देखता था, और वर्तमान में भारत इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो रहा है। भारत में बनें कई हथियार हम दुनिया को निर्यात कर रहे हैं। भारत की सेटेलाइट तकनीकी का दुनिया लोहा मान रही है। ये सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच का परिचायक है।

मोदी सरकार 9 वर्ष के कार्यकाल में लाई कई जनहितैषी योजनाएं

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री तेली ने बताया कि मोदी सरकार अपने 9 वर्ष के कार्यकाल में अनेकों बड़ी-बड़ी योजनाएं जनता के लिए लाई हैं। जिनमें आवास योजना, नल जल योजना, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 5 लाख की आयुष्मान योजना इनके उदाहरण है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को शहर से जुड़ने के लिए सड़कों का निर्माण निरंतर किया जा रहा है। खंडवा शहर में व्यापार उद्योग बढ़ाने के लिए फोरलेन सडकों से जोडा जा रहा है। जिसमें बहुत हद तक सड़क निर्माण पूर्ण हो चुका है। रामेश्वर तेली ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में भी मोदी सरकार प्रारंभ से प्रतिबद्ध है। सरकार ने खाद की कीमत नहीं बढ़ाई। और समय पर पर्याप्त खाद किसान को मिल रहा है। किसानों को वार्षिक 6000 रुपये सम्मान निधि प्राप्त हो रहा है। रामेश्वर तेली ने बताया कि मोदी के कार्यकाल में अच्छे दिन चल रहे हैं। कांग्रेस सरकार के समय उत्तर पश्चिमी क्षेत्र जहां असम आता है वहां की स्थिति बहुत ही दयनीय थी मगर मोदी सरकार के आते ही असम में चहुंमुखी विकास हुआ है।

केन्द्रीय मंत्री तेली विभिन्न कार्यक्रमों हुए शामिल

केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली ने खरगौन जिले के बडवाह में संपर्क से समर्थन के अंतर्गत विशिष्ठ परिवारों से संपर्क किया। जिसके बाद देशगांव में विकास तीर्थ अभियान फोरलेन निर्माण स्थल पर पहुंचकर अवलोकन किया। उन्होंने खंडवा में धूनीवाले दादाजी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। पार्टी के जिला कार्यालय में सोशल मीडिया इंफ्लूऐंसर्स की बैठक को संबोधित किया। विकास तीर्थ अभियान के तहत ब्रॉड गेज कार्यक्रम एवं जावर में विकास तीर्थ जावर उद्वहन सिंचाई योजना के कार्यक्रम में शामिल हुए। मून्दी में लाभार्थी सम्मेलन के पश्चात् अग्रवाल धर्मशाला में व्यापारी सम्मेलन को संबोधित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+