Bharat Jodo Yatra Latest News : 23 नवंबर को बोदरली बस स्टैंड से एमपी में शुरू होगी राहुल की यात्रा
राहुल गांधी की मध्य प्रदेश से गुजरने वाली यात्रा का पूरा कार्यक्रम जारी हो गया है उनकी यात्रा 23 नवंबर को बुरहानपुर के बोदरली बस स्टैंड से शुरू होगी।
राहुल गांधी की मध्य प्रदेश से गुजरने वाली यात्रा का पूरा कार्यक्रम जारी हो गया है उनकी यात्रा 23 नवंबर को बुरहानपुर के बोदरली बस स्टैंड से शुरू होगी। और 5 दिसंबर को आगर मालवा जिले के सोयत कला में आखिरी पड़ाव होगा और 5 दिसंबर की शाम को यात्रा राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी। 1 दिसंबर को उज्जैन में बड़ी सभा होगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को ब्रानपुर जिले के ग्राम बोदरली से मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी। वे महाराष्ट्र में जलगांव के जामोद से होते हुए 20 नवंबर को शाम 7:30 बजे बोदरली पहुंचेंगे। बोदरली मध्य प्रदेश महाराष्ट्र की सीमा से लगा एक गांव है। जहां पर यात्रा 23 नवंबर की सुबह 6:00 बजे तक रुकेगी। शाम को यात्रा बुरहानपुर पहुंचेगी यहां पर ट्रांसपोर्ट नगर में रात्रि विश्राम होगा इससे पहले दोपहर में यात्रा का पड़ाव जैनाबाद में होगा।
इसके बाद यात्रा अगले दिन खंडवा जिले में पहुंच जाएगी यहां कुमाठी गांव में पहुंचेगी और रात्रि विश्राम रुस्तमपुर में होगा। इसके बाद यात्रा छैगांव माखन होते हुए खरगोन के खेरदा में रात रुकेगी। अगली रात का विश्राम सनावद के पास मोटक्का में होगा। 27 नवंबर को यात्रा मऊ पहुंचेगी। जहां रात्रि विश्राम होगा। अगले दिन यात्रा इंदौर में होगी और रात्रि विश्राम खालसा स्टेडियम में होगा। 29 नवंबर को यात्रा का सप्ताहिक विश्राम भी इंदौर में ही होगा। इसके बाद 30 नवंबर को यात्रा बड़ा गणपति से शुरू होगी। 1 दिसंबर को यात्रा उज्जैन में होगी। यहां पर शाम 4 बजे राहुल गांधी सामाजिक न्याय परिसर में बड़ी सभा करेंगे। 2 दिसंबर को यात्रा का रात्रि विश्राम घोंसला फाट में होगा। 3 दिसंबर को यात्रा काशी बरदिया में रात्रि विश्राम करेगी। 4 दिसंबर को यात्रा का रात में पड़ाव आगर मालवा जिले के लाला खेड़ी में होगा इसके बाद अगले दिन शाम को सोयत कला से यात्रा रवाना होगी और राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications