अगर मैं जीत गया तो अगले चुनाव तक राहुल बूढ़े हो जाएंगे: शिवराज
अभी कल ही दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी की रैली में खुद को महत्व न दिये जाने से निराशा जताई थी और ज्योर्तिआदित्य को खुद पर वरीयता दिये जाने से नाराज नजर आये थे।
यह ध्यान देने योग्य है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव संबंधी जो सर्वे आए हैं उनमें भी भाजपा को फिर से सत्ता प्राप्त करते दिखाया गया है। जिसके बाद कांग्रेस ने राज्य में फिर से वापसी के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। वहीं राहुल गांधी ने भी संकेत दिये हैं कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार ज्योर्तिआदित्य सिंधिया ही होंगे।
राहुल गांधी 24 अक्टूबर को मालवा निमार क्षेत्र में 'सत्ता परिवर्तन' रैली को संबोधित करेंगे। इस संबंध में कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा है कि 'राहुल गांधी दशेरा मैदान में रैली को संबोधित कर भाजपा को सत्ता से बाहर करने की जनता से अपील करेंगे। एमपी विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा और परिणाम की घोषणा आठ दिसंबर को होगी।













Click it and Unblock the Notifications