Rahul gandhi : "कमल देयर इज सम इंटरफेरेंस हेयर" कहने पर घिरे राहुल गांधी, BJP विधायक बोले ये ईटली के संस्कार
इंदौर में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान माइक खराब होने के चलते राहुल गांधी ने कहा- "कमल देयर सम इंटरफेरेंस टेकिंग प्लेस हेयर। जिसके बाद बीजेपी ने उसका वीडियो जारी कर कहा कि यह हमारे देश के संस्कार नहीं हैं।
मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश करने के बाद से ही प्रदेश भाजपा संगठन के नेता कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमले कर रहे है। इंदौर में राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बार-बार माइक के खराब होने पर कहा कि "कमल देयर सम इंटरफेरेंस टेकिंग प्लेस हेयर"। इसके बाद से भाजपा नेता इस वीडियो क्लिप को वायरल कर राहुल गांधी के संस्कार पर सवाल खड़े कर रहे हैं। पूर्व प्रोटेम स्पीकर और भोपाल में भाजपा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी की जितनी उम्र है, उतना तो कमलनाथ जी का राजनैतिक जीवन है। उसी का ख्याल रख लेते, खैर ईटली के संस्कार हैं। वहीं बीजेपी के प्रवक्ता ने कहा पिता की उम्र के कमल नाथ जी को कमल कहकर बुलाना तुम्हारी असभ्यता का प्रमाण है।

'कमल देयर इंटरफेरेंस ट्रैकिंग प्लेस हेयर' : राहुल गांधी
सोमवार को राहुल गांधी ने इंदौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया जैसे ही प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुई माइक गड़बड़ करने लगा। कई बार माइक से बीप और स्पार्किंग की आवाज आई। परेशान होकर राहुल ने इसे ठीक करने के लिए कहा दूसरा राहुल गांधी जैसे ही जवाब देने लगे कुछ देर में माइक में फिर से प्रॉब्लम होने लगी। राहुल गांधी ने बगल में बैठे कमलनाथ की ओर देखकर कर कहा- 'कमल देयर इंटरफेरेंस ट्रैकिंग प्लेस हेयर। उसके बाद राहुल की पीछे की कतार में बैठी राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा मोबाइल की वजह से यह दिक्कत हो रही है। इसके बाद राहुल गांधी ने आसपास बैठे लोगों को मोबाइल ऑफ करने के लिए कहा। इसके बाद जब पत्रकार ने सवाल किया तो भी माइक में समस्या होने लगी।
Recommended Video

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल ने कई बड़ी बात
प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने भाजपा को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि हजारों करोड़ पर मेरी इमेज को खराब करने में लगा दिए। मेरी इमेज बना दी, लेकिन यह मेरे लिए फायदेमंद रहा। सच्चाई को छुपाया नहीं जा सकता। अगर आप किसी बड़ी शक्ति से लड़ रहे हो तो निजी हमले होंगे। अगर मुझ पर हमले हो रहे हैं,तो मुझे लगता है कि मैं सही काम कर रहा हूं। यह सरकार का मेरा गुरु है यह मुझे सिखाता है कि मुझे इधर जाना है उधर नहीं जाना। मैं धीरे-धीरे आर एस एस और भाजपा की सोच को अच्छे से समझने लगा हूं।

कृषि मंत्री कमल पटेल ने कमलनाथ को दी सलाह
मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री और हरदा से विधायक कमल पटेल ने राहुल गांधी को संस्कार हीन बताया है। वहीं उन्होंने पूर्व सीएम कमलनाथ को नसीहत देते हुए कहा कि यदि कमलनाथ में जरा सा भी स्वाभिमान बचा है तो वे तुरंत पार्टी छोड़ दें साथ ही उनके नेतृत्व में कार्य ना करें। राहुल गांधी को इस व्यवहार के लिए कमलनाथ और देश की जनता से माफी मांगना चाहिए।

भाजपा विधायक ने सोनिया गांधी को लेकर भी किया सवाल खड़ा
मध्यप्रदेश में जब से भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री हुई है तब से बीजेपी के लीडर राहुल गांधी के हर मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं। ऐसे में इस वीडियो क्लिप के बारे में होने के बाद भोपाल में हुजूर से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी की जितनी उम्र है उतना तो कमलनाथ जी का राजनैतिक जीवन है उसी का ख्याल रख लेते, खैर ईटली के संस्कार हैं। विधायक शर्मा ने फेसबुक पर लिखा है कि मैं तो ये सोच रहा हूँ सोनिया जी को ये क्या बोलते होंगे।












Click it and Unblock the Notifications