MP : भारत जोड़ो यात्रा में "पाकिस्तान जिंदाबाद" के नारे ! BJP मीडिया "प्रभारी लोकेंद्र पाराशर" के खिलाफ FIR
MP में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भाजपा संगठन द्वारा "पाकिस्तान जिंदाबाद"का नारा लगाने का वीडियो वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एमपी बीजेपी के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर के खिलाफ FIR कराई गई है।
मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भाजपा संगठन द्वारा "पाकिस्तान जिंदाबाद" का नारा लगाने का वीडियो वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एमपी बीजेपी के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर के खिलाफ FIR कराई गई है। कांग्रेस ने शुक्रवार को पाराशर के खिलाफ "एडिट वीडियो" वायरल कर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को बदनाम करने की साजिश को लेकर मामला दर्ज करवाया है। बता दे एमपी बीजेपी के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसमें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे सुनाई दे रहा था। भाजपा नेताओं ने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर सवाल खड़े किए। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर कर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया था। जिसके बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस भड़क गई और पाराशर के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया।
Recommended Video

BJP के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने 20 सेकंड का वीडियो किया जारी
दरअसल कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं और यह यात्रा मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है। मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे दिन एमपी भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने एक वीडियो जो कि 20 सेकंड का है। उसे ट्वीट करते हुए लिखा कि भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। इसके बाद मध्यप्रदेश में बीजेपी नेताओं ने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए भारत जोड़ो यात्रा को घेरना शुरू कर दिया लेकिन अब इस मामले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने थाने में शिकायत की है रायपुर पुलिस ने शुक्रवार को ही सिविल लाइन थाना में कांग्रेस नेता अंकित मिश्रा की शिकायत पर एफ आई आर दर्ज करा ली है लेकिन पराशर के खिलाफ रायपुर में धारा 153 (क), 504, 505,505(1),505(2),120(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कांग्रेस ने कहा कि देश की शांति भंग करने की कोशिश
लोकेंद्र पाराशर और भाजपा द्वारा वायरल किए जा रहे वीडियो को लेकर कांग्रेस आईटी सेल ने रायपुर पुलिस से शिकायत की। इसके बाद कांग्रेस नेता अंकित मिश्रा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि लोकेंद्र पाराशर ने एडिट वीडियो वायरल किया। झूठा और भ्रामक पोस्ट कर भारत जोड़ो यात्रा में सामाजिक तनाव को बढ़ाने की कोशिश की जा रही है आम जनता के मन में भय और देश की शांति भंग करने, गुमराह करने, गलत सूचना फैलाने और समूह के बीच दुश्मनी पैदा करने, आमजन को उकसाने और भड़काने के अपराधिक संयंत्र इरादे से यव वीडियो पोस्ट किया गया है।

सीएम शिवराज ने भी वीडियो शेयर कर कांग्रेस को घेरा
सीएम शिवराज ने भी इस वीडियो शेयर कर कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से भारत जोड़ो की यात्रा का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगना, यह भारत जोड़ना है या भारत को तोड़ने वालों को साथ जोड़ना है। पहले भी भारत तोड़ा है, क्या फिर भारत तोड़ने का इरादा है? पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले किसी भी कीमत पर बचेंगे नहीं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

झूठ से लाओगे तो f.i.r. से होगा स्वागत
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने एमपी बीजेपी मीडिया प्रभारी के खिलाफ FIR दर्ज कराने के बाद अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि अब ना देश की छवि खराब होने देंगे, ना नेताजी की, ना तपस्या की और ना ही पार्टी की। झूठ फैला आओगे तो एफ आई आर से स्वागत होगा फिलहाल इस योजना के पहले लाभार्थी लोकेंद्र पाराशर हैं जो "पाकिस्तान जिंदाबाद" करते हुए एडिट वीडियो फैलाए हैं इस योजना का विस्तार होता रहेगा।
-
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
Petrol Panic in Bhopal: क्या सच में खत्म हो रहा पेट्रोल-डीजल? भोपाल में लगी लंबी कतारें—जानिए हकीकत क्या है -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल?












Click it and Unblock the Notifications