इंदौर में राहुल गांधी ने चलाई बुलेट व दिया दिव्यांग को सहारा,Jeetu Patwari के क्षेत्र राऊ में यात्रा का जोरदार

इंदौर में राहुल गांधी और उनकी भारत जोड़ो यात्रा का आज भव्य स्वागत हुआ राहुल गांधी यहां पर अलग अंदाज में दिखाई दिए। उन्होंने यहां की सड़कों पर बुलेट चलाई और दिव्यांग की व्हीलचेयर को सहारा भी दिया। उन्होंने यहां के एक ढाबे

इंदौर में राहुल गांधी और उनकी भारत जोड़ो यात्रा का आज भव्य स्वागत हुआ राहुल गांधी यहां पर अलग अंदाज में दिखाई दिए। उन्होंने यहां की सड़कों पर बुलेट चलाई और दिव्यांग की व्हीलचेयर को सहारा भी दिया। उन्होंने यहां के एक ढाबे पर रुक कर चाय भी पी। राहुल गांधी आज की रात चमन बाग में विश्राम करेंगे यहां पर पुलिस ने (three-layer) सुरक्षा लगाई है मध्यप्रदेश में 12 जोड़ों यात्रा का आज पांचवा दिन है। यात्रा सुबह 6 बजे मऊ से रवाना हुई। आगे बढ़ने पर करीब 8 बजे यात्रा जीतू पटवारी के विधानसभा क्षेत्र के राऊ में पहुंची।

Rahul Gandhi fired bullet in Indore and gave support to Divyang Rau in Jeetu Patwari area

Recommended Video

    इंदौर में राहुल गांधी ने चलाई बुलेट व दिया दिव्यांग को सहारा,Jeetu Patwari के क्षेत्र राऊ में यात्रा का जोरदार

    राहुल को देखने के लिए उमड़ी भीड़

    इंदौर में राहुल गांधी का भव्य स्वागत हुआ उनको देखने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जमकर भीड़ उमड़ी। राहुल को देखने के लिए कई कार्यकर्ताओं ने बेरी कैटस तक को तोड़ दिया। यात्रा आज शाम को राजवाड़ा पहुंची। यहां पर राहुल गांधी ने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। इसके बाद यात्रा चिमन बाग मैदान पहुंची। राहुल गांधी यहीं पर रात्रि विश्राम करेंगे। बता दे विधायक जीतू पटवारी के क्षेत्र में राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया गया। राहुल ने यहां पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता की बुलेट भी चलाई।

    चिमन बाग मैदान का एक हिस्सा राहुल के लिए

    राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा चिमन बाग मैदान में विश्राम करेगी इस मैदान का एक हिस्सा पूरी तरह से राहुल गांधी के लिए रहेगा इसे ग्रीन नेट और लोहे की चादर से पूरी तरह से पेश किया गया पुलिस ने राहुल गांधी की सुरक्षा को देखते हुए यहां पर three-layer व्यवस्था की है यहां पर राहुल गांधी और उनकी टीम की बिना अनुमति के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+