राहुल और सोनिया गांधी का प्लेन राजा भोज एयरपोर्ट पर हुआ लैंड, शाम 7.40 बजे हुई लैंडिंग

Bhopal News: राजधानी भोपाल में आज कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी अचानक राजा भोज एयरपोर्ट पहुंचे। जहां उन्हें देखने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई। दरअसल, सोनिया गांधी और राहुल गांधी का प्लेन मौसम खराब होने के कारण एयरपोर्ट पर लैंड हो गाय था।

बताया जा रहा है कि लैंडिंग करीब शाम 7:40 पर हुई थी। ये फ्लाइट दोनों को लेकर बेंगलुरु से दिल्ली जा रही थी, तभी विमान में भारी बारिश के कारण तकनीकी खामी आ गई थी। इस कारण प्लेन को भोपाल एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। इसके बाद सोनिया और राहुल गांधी एयरपोर्ट पर बने वीआईपी लॉन्ज में रुके रहे।

Rahul and Sonia Gandhi plane lands at Raja Bhoj airport, landing at 7.40 pm

दोनों नेता फिलहाल अभी एयरपोर्ट पर ही मौजूद है। सोनिया और राहुल गांधी के राजा भोज एयरपोर्ट पर रुके होने की जानकारी जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लगी वैसे ही भोपाल में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर उनसे मिलने के लिए पहुंचे हुए हैं। इसके बाद राहुल और सोनिया गांधी इंडिगो एयरलाइन की रेगुलर फ्लाइट से रात 9 बजे भोपाल से दिल्ली रवाना हुए। इससे पहले कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी और शोभा ओझा एयरपोर्ट उनसे मिलने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद और पीसी शर्मा भी मौजूद रहे।

बता दे आज बेंगलुरु में विपक्षी दल की बड़ी बैठक हुई थी, जिसमें नए गठबंधन को इंडिया का नाम दिया गया है। इस बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि हमने एक सवाल खुद से पूछा कि यह लड़ाई आखिर है किसके बीच में उन्होंने कहा कि यह लड़ाई बीजेपी की विचारधारा के खिलाफ है। यह एनडीए और इंडिया के बीच की लड़ाई है। राहुल ने कहा कि देश में बेरोजगारी फैल रही है और देश का पूरा ध्यान चंद हाथों में जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+