Bhopal News: प्रॉपर्टी डीलर्स ने किसान को लगाया 8 करोड़ रुपए का चूना, शाहजहांनाबाद पुलिस कर रही जांच

राजधानी भोपाल के शाहजहांनाबाद थाना इलाके में प्रॉपर्टी डीलर बिल्डर शिप का काम करने वाले दो व्यक्तियों द्वारा एक किस से 8 करोड रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है दोनों पक्षों के बीच परी बाजार स्थित रजिस्टर कार्यालय में अनुबंध भी हुआ था।

अनुबंध के तहत जमीन पर प्लॉट काटे जाने थे। इनको बेचने के बाद जो भी फायदा होता, उसे भी साझेदारों के बीच बांटने की बातें हुई थी।

Property dealers defrauded a farmer of Rs 8 crore Shahjahanabad police is investigating

लेकिन बाद में दोनों प्रॉपर्टी डीलर ने सारे प्लॉट बेच दिए और किसान को राशि नहीं दी। यह मामला 2012 का है पिछले दिनों जब मामले की शिकायत पुलिस को की गई तो पुलिस ने जांच के बाद गबन और ठगी का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने बताया कि उत्तम सिंह रघुवंशीचूना भट्टी इलाके में रहते हैं। वह खेती किसानी करते हैं इसके साथ ही वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी किया करते थे। साल 2012 में उन्होंने मनीष वर्मा व युगल किशोर नाम के प्रॉपर्टी डीलर व बिल्डर से कोलार स्थित दो एकड़ जमीन का सौदा किया था। परी बाजार स्थित रजिस्टर कार्यालय में हुए अनुबंध में यह ते हुआ की 8 करोड रुपए की इस जमीन का डेवलपमेंट मनीष वर्मा व युगल किशोर करेंगे।

इस जमीन पर प्लॉट काटे जाने थे बाद में प्लाटिंग से जो भी मुनाफा होता, वह तीनों में बांट लिया जाता। तय समय सीमा पर दोनों ने अपना काम नहीं किया और रघुवंशी से कहा कि आप यह जमीन हम लोगों को बेच दो। रघुवंशी जमीन बेचने को भी तैयार हो गए इसके लिए भी उन्होंने अनुबंध कर लिया।

इस अनुबंध में ये तय हुआ कि जब दोनों 8 करोड़ रुपए देंगे तो जमीन की रजिस्ट्री करा दी जाएगी। इस बार भी मनीष और युगल किशोर ने जालसाजी की उन्होंने अनुबंध पत्र के आधार पर ही पैसे दिए बगैर प्लॉट बेचना शुरू कर दिए उन्होंने करीब डेढ करोड रुपए में दो प्लॉट बेच दिए। यह प्लॉट मॉर्टगेज थे। जिसे कोई भी नहीं भेज सकता था। पूरा फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद मामले की शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों को की गई थी इस शिकायत के आधार पर ही पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+