लहंगा चुन्नी का कलर बदल जाना ड्राई क्लीनर्स को पड़ा भारी, प्रोफेसर ने दिया ₹5 लाख के मुआवजे का लीगल नोटिस
भोपाल में लहंगे चुन्नी का कलर बदल जाने पर एक प्रोफेसर पति ने ड्राई क्लीनिंग के दुकानदार को ₹5 लाख मुआवजे का लीगल नोटिस भेज दिया। दुकानदार ने कार्रवाई से बचने के लिए लहंगा चुन्नी की पूरी कीमत प्रोफ़ेसर को लौटा दी।
भोपाल, 9 सितंबर। राजधानी भोपाल में एक अनोखा मामला सामने आया। जहां लहंगे चुन्नी का कलर बदल जाने पर एक प्रोफेसर पति ने ड्राई क्लीनिंग के दुकानदार को ₹5 लाख मुआवजे का लीगल नोटिस भेज दिया। दुकानदार ने कार्रवाई से बचने के लिए लहंगा चुन्नी की पूरी कीमत प्रोफ़ेसर को लौटा दी।

दरअसल अवधपुरी में रहने वाले प्रोफ़ेसर मनीष दुबे ने अपनी पत्नी का लहंगा चुन्नी और ब्लाउज 8 जुलाई को ड्राई क्लीनिंग के लिए कमला नगर इलाके में साईं कृपा ड्राईक्लीनर्स की दुकान पर दिया था। दुकानदार ने लहंगे को ड्राई क्लीनिंग करने के लिए हफ्ते भर का समय मांगा। इसके बाद जब प्रोफ़ेसर मनीष दुबे ने लहंगा चुन्नी लेने पहुंचे तो लहंगा चुन्नी ब्लाउज का रंग बदल चुका था। शिकायत करने पर दुकान मालिक ने अपनी गलती मानी। उन्होंने कहा कि आपके कपड़े हमारे स्टाफ की गलती से खराब हुए हैं। इसके बाद दुकानदार ने उसे ठीक करने के लिए 10 दिन और मांगे। लेकिन इसके बाद दुकानदार टालमटोल करने लगा।
इसके बाद प्रोफ़ेसर ने परेशान होकर अपने ग्राहक अधिकार का इस्तेमाल करते हुए दुकानदार के खिलाफ वकील के जरिए एक लीगल नोटिस भिजवा दिया। प्रोफ़ेसर मनीष दुबे ने नोटिस में दुकानदार से लहंगा चुन्नी के पूरी कीमत वसूलने की बात कही। उन्होंने नोटिस में मानसिक प्रताड़ना का भी आरोप लगाया और इसके मुआवजे के लिए करीब ₹5 लाख की मांग की। नोटिस में पैसे नहीं लौटाने पर कानूनी कार्रवाई की बात कही। इसे दुकानदार घबरा गया और उसने लहंगा चुनरी की पूरी कीमत यानी ₹27 हजार 290 प्रोफेसर मनीष दुबे को लौटा दिए।
वकील दीपक बुंदेले ने जानकारी देते हुए बताया कि मनीष दुबे अवधपुरी कॉलोनी में रहते हैं। भोपाल स्थित मैनिट कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्नी लता दुबे दमोह स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रिंसिपल है। मनीष दुबे ने अपनी पत्नी के लिए लहंगा-चुन्नी खरीदा था। एक फंक्शन में पहनने के बाद वह गंदा हो गया था। इसी को साफ करने के लिए उन्होंने साईं ड्राई क्लीनर्स की दुकान पर डाला था। लेकिन दुकानदार ने उनका लहंगा चुन्नी खराब कर दिया वही पैसे लौटाने में आनाकानी कर रहा था। इसके बाद दुकानदार को लीगल नोटिस दिया गया और उसने घबराकर पैसे लौटा दिए।












Click it and Unblock the Notifications