पोस्टर विवाद: फोन पे कंपनी ने कांग्रेस के विरुद्ध कंप्लेंट की तो करेंगे कार्रवाई: गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

Bhopal News: गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के लोग आपस की राजनीति में कीचड़ उछालने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस ने डर्टी पॉलिटिक्स शुरू की है, खिसियाहट छुपाने के लिए कांग्रेसी ऐसा कर रहे हैं। कांग्रेस के लोग पोस्टर लगाते हुए कैमरे में दिखाई दिए हैं पहली बार ऐसा हुआ है कि फोन पे कंपनी कांग्रेस को चेतावनी दे रही है। अगर कंपनी ने शिकायत की तो हम कार्रवाई करेंगे।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यह बातें मीडिया से चर्चा में कहीं और कांग्रेस के लोगों के पोस्टर लगाने के सीसीटीवी फुटेज भी मीडिया को दिखाए। कांग्रेस की गारंटी को लेकर मिश्रा ने कहा कि जितने लोग गारंटी दे रहे हैं, उनमें से अधिकांश वारंटी है, जमानत पर है या लेने वाले हैं।

Poster Controversy If Phone Pe Company Complains Against Congress, Will Take Action: Narottam Mishra

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की गारंटी चीन के माल की तरह है दूसरी तरफ पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटी जो देश के विकास को लेकर है। मंत्री मिश्रा ने कांग्रेस की समृद्धि कार्ड को लेकर कहा कि पहले भी दो लाख का कर्जा माफ, बेरोजगारी भत्ता देने पेट्रोल के दाम कम करने की बात कही थी जो नहीं किया। छत्तीसगढ़ में डिप्टी सीएम के फैसले को लेकर कहा कि उनका आंतरिक मामला है पर राहुल गांधी मध्यप्रदेश में निर्णय नहीं ले पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+