एयर स्ट्राइक पर सियासत जारी, BJP विधायक के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग
Bhopal News, भोपाल। पुलवामा हमले का बदला लेने के लिए 26 फरवरी को तड़के पीओके में आतंकियों के ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने के बाद पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बीजेपी के निशाने पर हैं।

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को पाकिस्तान जाने की सलाह देते हुए उन पर अभद्र टिप्पणी की थी, जिसके बाद कांग्रेसियों ने विधायक शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
सोमवार को एमपी नगर थाना पहुचे कांग्रेसियों ने एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए कहा कि भाजपा नेता अभद्र भाषा का उपयोग नहीं करें। कांग्रेस नेता रविंद्र साहू ने बताया कि बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ तीन मार्च को अभद्र टिप्पणी की और अपशब्दों का प्रयोग कर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया है।
दरअसल हुजूर सीट से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा था कि एयर स्ट्राइक पर दिग्विजय सिंह 15 साल से पाकिस्तान के नागरिक की तरह बात कर रहे हैं। उन्हें भारत की नागरिकता छोड़कर पाकिस्तान की नागरिकता ले लेनी चाहिए। इससे पहले भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा हमले के बाद एयर स्ट्राइक की थी, जिस पर सियासत गरमाई है।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications