Bhopal News: बच्चा चोर गिरोह मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा, दिल्ली से पकड़ाए डॉक्टर ने खोले चौंकाने वाले राज

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी में कन्या भोज करने के नाम पर बच्चियों को अगवा करने के मामले में भोपाल पुलिस ने बड़ा खुलासा किया। दरअसल, इस मामले में बच्चे खरीदने वाली डॉक्टर को भोपाल पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया। जब पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया तो उसने कई बड़े राज खोले है।

बता दे मानव तस्करी के मामले में मुख्य आरोपी दिल्ली की फर्जी डॉक्टर सीमा शक्ति देवी अपने एनजीओ के माध्यम से उन युवतियों और महिलाओं से संपर्क करती थी, जो अनचाहे गर्भ से मुक्ति चाहती थी शक्ति फाउंडेशन नाम किसी एनजीओ की मदद से भी दिल्ली की अलग-अलग बस्तियों में कैंप लगाने का कार्य करती थी।

Police big revelation in child lifter gang case, doctor caught from Delhi reveals shocking secrets

इसके अलावा पुलिस की जांच में यह भी पता चला कि आरोपी सीमा अवैध तरीके से प्रसव कराने का काम करती थी। इसमें हरियाणा के डॉक्टर अशोक कुमार जेवर उसकी मदद करते थे। क्राइम ब्रांच ने इस डॉक्टर को भी हिरासत में ले लिया है। बता दे यह गैंग चुपचाप तरीके से पूरे दिल्ली और प्रदेश के अन्य शहरों में वारदातों को अंजाम दे रहा था। इसकी जानकारी पुलिस को भी नहीं थी।

पुलिस को पूछताछ में पांच बच्चों के गिरोह के कब्जे में होने की जानकारी भी हाथ लगी है। अब पुलिस यह पता कर रही है की सीमा ने 2018 के बाद कितने प्रसव कराए और भी बच्चे अभी कहां हैं पुलिस के अनुसार पूछताछ में इस गिरोह से जुड़ी अर्चना ने बताया कि सीमा ने उसे दो बच्चे दिए थे। इनमें एक को भी वापस मांग रही थी इसलिए उसने भोपाल से दोनों बच्चियों को अगवा किया था। इसमें एक बच्ची सीमा को देकर वे दूसरी बच्ची एंजेल को अपने पास रखना चाहती थी।

DCP रियाज इकबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस गिरोह से जुड़ी अर्चना सैनी, उसका लिव इन पार्टनर निशांत स्वामी, बेटा सूरज सैनी व उसकी महिला मित्र मुस्कान बानो और नाबालिग बेटी के करीब 12 बैंक खातों की जानकारी मिली है। आरोपियों के पास से 50 सिम भी बरामद की गई है। इन बैंक खातों में विदेश से भी रुपया जमा हो रहा था। ऐसे में खातों की पड़ताल के लिए बैंक अधिकारियों की मदद ली जा रही है।

मोबाइल सिम से पता लगाया जा रहा है कि इस ग्रुप में और कितने लोग शामिल थे, जिनसे उनकी बात हो रही थी। फिजियो करते समय दिल्ली में पकड़ में आई सीमा ने पुलिस को बताया कि अर्चना के पति रियल एस्टेट में फरीदाबाद के बड़े एजेंट थे। अर्चना की फिजियोथैरेपी करते समय दोनों संपर्क में आए थे। कुछ दिन बाद ही उनकी अर्चना के पति से अनबन हो गई और उसने बच्चों के साथ घर छोड़ दिया, तब से वे उससे संपर्क में है। इस दौरान उसने ऐसी महिलाओं के प्रसव कराए, जो बिना शादी के मां बन गई थी। बता दे कि अभी 4 दिन और सभी आरोपियों से पूछताछ होनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+