भगवान के अवतार हैं पीएम मोदी, कांग्रेस के अत्याचारों को खत्म करने के लिए हुआ उनका जन्म- कमल पटेल

मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री और भाजपा नेता कमल पटेल ने प्रधानमंत्री मोदी को भगवान का अवतार बताते हुए कहा, कि उनका जन्म निराशा के माहौल को खत्म करने के लिए हुए है।

मध्य प्रदेश, 18 जनवरी। मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री और भाजपा नेता कमल पटेल ने प्रधानमंत्री मोदी को भगवान का अवतार बताते हुए कहा, कि उनका जन्म निराशा के माहौल को खत्म करने के लिए हुए है। पटेल ने कहा कि मोदी का जन्म भगवान राम और भगवान कृष्ण की तरह निराशा के माहौल को खत्म करने के लिए हुआ है, जो कांग्रेस द्वारा किए गए अत्याचारों, भ्रष्टाचार और देश की संस्कृति के विनाश के कारण पैदा हुआ था।

Kamal Patel

कांग्रेस के अत्याचारों के खात्मे के लिए हुआ मोदी का जन्म
सोमवार को हरदा में पत्रकारों से बात करते हुए पटेल ने कहा कि पीएम मोदी द्वारा पूरे किए गए कार्य जैसे 'भारत को विश्व गुरु बनाने' की राह पर ले जाना, देश को भ्रष्टाचार से मुक्त कराना और लोक कल्याण सुनिश्चित करना एक सामान्य व्यक्ति पूरा नहीं कर सकता।

यह भी पढ़ें: सलमान खान से भी ज्‍यादा पॉपुलर हुए कपिल शर्मा, इस लिस्‍ट में सबको पछाड़ कर बने नंबर वन
पटेल ने कहा कि हमारे धर्म और संस्कृति में कहा जाता है कि जब भी भारत पर कोई संकट आया और अत्याचार बढ़ा, तब तब भगवान मानव रूप में अवतार लेते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने मानव रूप में अवतार लिया था और रावण को मारकर और अन्य बुरी शक्तियों को हराकर और लोगों की रक्षा करके 'रामराज्य' की स्थापना की थी। मंत्री ने कहा कि जब कंस के अत्याचार बढ़े, तो भगवान कृष्ण ने जन्म लिया और उनकी क्रूरताओं को समाप्त कर दिया, जिससे आम लोगों को राहत मिली।

पीएम ने जो किया वह साधारण मानव के बसकी बात नहीं
इसी तरह, जब कांग्रेस के अत्याचार बढ़े...भ्रष्टाचार, जातिवाद बढ़ा, देश की संस्कृति नष्ट हो गई और चारों ओर निराशा का माहौल व्याप्त था, तब इसे खत्म करने के लिए नरेंद्र मोदी का जन्म हुआ। उन्होंने कहा कि भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में 'विश्व गुरु' बन रहा है, जिन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी है और आम लोगों का कल्याण भी सुनिश्चित किया है। यह सब करना एक आम आदमी के बसकी बात नहीं है। इसे करने में 60 साल लग सकते थे। इसलिए पीएम मोदी एक अवतारी पुरुष हैं और उन्होंने असंभव कार्य किया है। वह भगवान के अवतार हैं। बता दें कि पिछले साल नवंबर में पटेल ने शिवराज सिंह चौहान को आदिवासी आइकन तात्या भील का अवतार बताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+