PM मोदी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से संवाद किया, मप्र बाढ़ पर जताई चिंता
भोपाल, 7 अगस्त। पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से संवाद किया।

संवाद के दौरान पीएम ने कहा कि इस वक्त मध्य प्रदेश के अनेक जिले दुर्भाग्य से बाढ़ से जूझ रहे हैं। लोगों की जिंदगी व पशुधन दांव पर लगा हुआ है। इस मुश्किल घड़ी में पूरा देश मध्य प्रदेश के साथ खड़ा है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश बाढ़ नियंत्रण में सीएम शिवराज सिंह चौहान और उनकी पूरी टीम सराहनीय काम कर रही है। मौके पर जाकर लोगों को बचा रहे हैं। एनडीआरएफ, केंद्रीय बल व एयरफोर्स के जवानों की मदद भी मुहैया करवाई गई हैं। बाढ़ प्रभावितों के लिए शिवराज सिंह चौहान को हर संभव मदद की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications