Bhopal News: राजधानी में आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए लोग परेशान, स्मार्ट चिप ठेका निरस्त
राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश में आज से स्मार्ट चिप कंपनी का ठेका खत्म कर दिया गया है। ऐसे में अब इसके कर्मचारी आरटीओ से संबंधित काम नहीं कर रहे हैं।
काम बंद होने से कई तरह के काम प्रभावित होंगे लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन कार्ड प्रिंटिंग में हो रही है। 2 दिन बाद नवरात्रि पर्व होने के कारण हजारों लोग नए वाहन खरीदेंगे, लेकिन उनके रजिस्ट्रेशन कार्ड मिलने में थोड़ा परेशानी आ सकती है।

बताया जा रहा है कि आज से ही भोपाल आरटीओ में ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन कार्ड बनना बंद हो गए हैं। इससे हजारों लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है ड्राइविंग लाइसेंस के लिए भी आम लोग परेशान हो रहे हैं भोपाल आरटीओ में रोजाना 500 से अधिक लर्निंग परमानेंट और रिन्यूएबल ड्राइविंग लाइसेंस बनते हैं इसी तरह 1000 से अधिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन होता है।
परिवहन विभाग में स्मार्ट चिप कंपनी और विभाग के बीच भुगतान को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। इसके बाद भी विभाग के अधिकारी नहीं चेते, अब जनता और कंपनी के विवाद का खामियाजा जनता को भगत ना पड़ेगा तिवारी सीजन में वाहनों की मांग बढ़ने से रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस की डिमांड बढ़ जाती है।

काल ही हैंडोवर करना चाहती थी कंपनी
बताया जा रहा है कि स्मार्ट चिप कंपनी की ओर से सोमवार को ही तमाम जिलों के आरटीओ में अपने कर्मचारियों को आदेश दिए थे कि यह एसेट्स और पासवर्ड आरटीओ के सुपुर्द कर दे। ऐसे में सोमवार को भी स्मार्ट चिप के कर्मचारी आरटीओ के पास सुपुर्दगी देने के लिए पहुंचे थे लेकिन आरटीओ की ओर से विवाह की ओर से आदेश नहीं मिलने का हवाला देते हुए इनकार कर दिया गया था ऐसे में आज सारी प्रक्रिया चलती रही।
भाई जिम्मेदार अधिकारी आरटीओ भोपाल जितेन शर्मा का कहना है कि कार्ड प्रिंटिंग सहित नई कंपनी के संबंध में शासन और सरकार निर्णय लेगी। हम कोशिश कर रहे हैं कि आवेदक परेशान ना हो। हमने वैकल्पिक व्यवस्था पर काम करना शुरू कर दिया है। आम लोग थोड़ा सा सहयोग करें सारी व्यवस्थाएं पहले जैसी हो जाएगी।
आरटीओ में 2 महीने से आवेदक हो रहे परेशान
भोपाल परिवहन विभाग आरटीओ में आज से परेशानी का सबब शुरू नहीं हुआ। बल्कि करीब 2 महीने से हजारों आवेदक परेशान हो रहे हैं। दल और रजिस्ट्रेशन कार्ड के लिए लोग काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं कुछ दिन पहले स्मार्ट कार्ड खत्म होने के कारण लोग परेशान हो रहे थे अब यह नई समस्या आवेदकों के सामने आ गई है।












Click it and Unblock the Notifications