खरगोन हिंसा का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेसियों को जनता ने खदेड़ा, पूर्व मंत्री वर्मा जनता के बीच फंसे
दंगा प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे कांग्रेसियों को जनता के गुस्से का शिकार होना पड़ा। माली मोहल्ले में लोगों ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को वापस लौटाया।
भोपाल,5 मई। मध्य-प्रदेश के खरगोन में हुई हिंसा के बाद राजनेताओं ने जो सियासत शुरू की उसी का नतीजा है कि चाहे "सरकार का प्रतिनिधि" हो या "विपक्ष का प्रतिनिधि" जनता उनसे कह रही है कि जाओ यहां से हमें नहीं चाहिए तुम्हारी झूठी सहानुभूति।
Recommended Video

दरअसल खरगोन में आज कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल दंगा पीड़ितों से मिलने पहुंचा था। कांग्रेसी दंगा प्रभावित इलाकों का दौरा कर ही रहे थे। इसी दौरान आम जनता और कांग्रेसियों के बीच जमकर बहस शुरू हो गई।
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री बाला बच्चन, सज्जन सिंह वर्मा, विजयलक्ष्मी साधो क्षेत्रीय विधायक रवि जोशी शामिल थे। क्षेत्रीय विधायक रवि जोशी को लेकर जनता में जबरदस्त गुस्सा था। दरअसल ये नेता दंगे के 25 दिन बाद उनकी खबर लेने पहुंचे थे। इसलिए क्षेत्रीय जनता में इनके प्रति नाराजगी थी।

माली मोहल्ला गौशाला मार्ग पर दौरा करने पहुंचे कांग्रेसियों को जनता के भारी गुस्से का सामना करना पड़ा। आम जनता ने कांग्रेसियों को खूब खरी-खोटी सुनाई। इतना ही नहीं एक महिला ने तो पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधो को जमकर घेरा और काफी देर तक पूर्व मंत्री की जनता के साथ बहस होती रही। विजयलक्ष्मी साधो से महिला ने कहा 25 दिन बाद तुम्हें हमारी खबर लेने की याद आई है। कोई जरूरत नहीं है तुम्हारी चले जाओ यहां से। जनता यहीं नहीं रुकी, उन्होंने कहा कि ₹5 की जहर की पुड़िया ला दो। वह खाकर हम मर जाएंगे लेकिन हमारे घर मत जलवाओं।
बता दे खरगोन हिंसा मामले को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश में जांच दल का गठन किया था जिसके तहत गुरुवार को हिंसा प्रभावित माली मोहल्ला में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल हिंसा के कारणों का पता लगाने पहुंचा था।












Click it and Unblock the Notifications