Shivraj सरकार की पोल खोलने प्रवक्ताओं को ताकतवर बनाएगी Congress, उदासीन Spokespersons होंगे बाहर
शिवराज सरकार के कारनामों की पोल खोलने के लिए PCC चीफ कमलनाथ ने फिर प्रवक्ताओं की बैठक लेने का फैसला किया है। इस बैठक में उन प्रवक्ताओं और मीडिया विभाग के पदाधिकारियों पर गाज गिर सकती है जो पिछले 3 माह में अच्छा परफॉर्म न
MP Congress spokespersons : आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को मद्देनजर रखते हुए प्रदेश कांग्रेस में शिवराज सरकार के कारनामों की पोल खोलने के लिए पीसीसी चीफ कमलनाथ ने फिर प्रवक्ताओं की बैठक लेने का फैसला किया है। इस बैठक में उन प्रवक्ताओं और मीडिया विभाग के पदाधिकारियों पर गाज गिर सकती है जो पिछले 3 माह में अच्छा परफॉर्म नहीं कर सके है। सरकार पर हमले और संगठन की मजबूती के लिए कांग्रेस इसमें बदलाव भी कर सकती है। आगामी विधानसभा चुनाव के पहले बीजेपी सरकार की गड़बड़ियों पर फोकस करने के लिए कांग्रेस ने मीडिया विभाग को सशक्त बनाने पर जोर दिया है।

पीसीसी चीफ कमलनाथ शुक्रवार को मीडिया विभाग की बैठक लेने वाले हैं इस बैठक में मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा के अलावा सभी उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ताओं की मौजूदगी रहेगी। इसमें पिछले 4 माह में प्रवक्ताओं व मीडिया विभाग के कामकाज की समीक्षा की जाएगी और उनके परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा की जाएगी। सूत्रों की मानें तो जुलाई में कमलनाथ के मीडिया विभाग की बैठक ली थी और प्रवक्ताओं को परफॉर्मेंस के आधार पर दिए गए नंबर भी बताए थे और कमजोर परफॉर्म करने वालों को अपनी स्थिति बेहतर करने के लिए कहा था। कल होने वाली बैठक में परफॉर्मेंस में सुधार न ला पाने वाले उपाध्यक्षों व प्रदेश प्रवक्ताओं पर गाज गिर सकती है।
भारत जोड़ो यात्रा की समीक्षा करेंगे कमलनाथ
प्रवक्ताओं की बैठक लेने के बाद पीसीसी चीफ कमलनाथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा के एमपी आने पर रूट मैप की तैयारियों को लेकर भी कल बैठक लेंगे। इसमें जिन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को इससे संबंधित दायित्व सौंपा गए उनसे तैयारियों को लेकर फीडबैक लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications