MP Congress : चुनाव लड़ने वालों को नहीं मिलेंगे पद, PCC चीफ कमलनाथ की नई टीम का नए साल में हो सकता है ऐलान

एमपी कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमल नाथ जनवरी में अपनी नई टीम का ऐलान कर सकते हैं। इस टीम की यह खासियत होगी कि यह पुरानी टीम की तरह जम्बो नहीं होगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमला जनवरी में अपनी नई टीम का ऐलान करेंगे यह टीम पुरानी की तरह जम्बो नहीं होगी। इसमें चुनिंदा नेताओं को ही जगह मिलेगी। खासकर उन नेताओं को इसमें महत्व दिया जाएगा,जो विधानसभा का चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं है। बताया जाता है कि नई टीम बनाने का खाका तैयार हो चुका है। इसमें उपाध्यक्ष महासचिव और सचिव को मिलाकर सौ नेताओं को ही पद दिए जाएंगे। इसमें इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि पद सिर्फ उन्हीं को दिया जाए जो संगठन के लिए काम करना चाहते हैं। चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले नेताओं को प्रदेश कार्यकारिणी से दूर रखा जाएगा। प्रदेश में 26 जनवरी से हाथ जोड़ो अभियान शुरू होगा है, इससे पहले कमलनाथ अपनी टीम का ऐलान कर सकते हैं।

कमलनाथ की नई टीम का नए साल में हो सकता है ऐलान

सभी गुटों को साधने का होगा काम

नई टीम में प्रदेश कांग्रेस के सभी गुटों और नेताओं को साधने का काम कमलनाथ करेंगे। इसमें कमलनाथ के भरोसे के लोगों को जगह मिलना तय हैं। ये सभी अब भी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संगठन का काम देख रहे हैं। इनके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव कांतिलाल भूरिया को महत्व दिया जाएगा। वहीं क्षेत्र का संतुलन भी इस टीम में बनाया जाएगा।

धीरे-धीरे हो जाएगी जंबो टीम

जबकि पिछली बार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपनी जो टीम बनाई थी उसमें डेढ़ हजार से ज्यादा कांग्रेस पदाधिकारी थे इस टीम में भी चुनाव आते-आते जम्बो बन जाने के आसार हैं। हालांकि जब कमलनाथ ने पहली बार टीम बनाई थी, तब पदाधिकारियों की संख्या बहुत ज्यादा नहीं थी, लेकिन विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार पदाधिकारी बनाने का क्रम चलता रहा। कमलनाथ की सरकार के जाने के बाद हुए उपचुनाव को देखते हुए भी पदाधिकारी बनाए जाने का क्रम जारी रहा था। इसके चलते एक हजार से ज्यादा पदाधिकारी बनाए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+