Sehore : किसान से पटवारी ले रहा था ₹20 हजार की रिश्वत, घूस लेने का वीडियो वायरल होने पर SDM ने किया सस्पेंड
सीहोर में पटवारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पटवारी किसानों से पैसे लेते हुए दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए हैं सीहोर जिले के एसडीएम आनंद सिंह राजावत ने
भोपाल,24 सितंबर। मध्य प्रदेश में लोकायुक्त लगातार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। इसके बावजूद भ्रष्टाचारियों के हौसले इतने बुलंद है की वह खुलेआम रिश्वत ले रहे हैं। ताजा मामला मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के गृह जिले सीहोर का है। जहां पर एक पटवारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पटवारी किसानों से पैसे लेते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि यह वीडियो कब का है। अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए हैं सीहोर जिले के एसडीएम आनंद सिंह राजावत ने पटवारी को निलंबित कर दिया है।
Recommended Video

दरअसल शनिवार सुबह से इंटरनेट पर रिश्वत लेने का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। पड़ताल करने पर सामने आया कि यह वीडियो सीहोर जिले के जावर तहसील के पटवारी अमित श्रीवास्तव का है। जिसमें ग्रामीणों से छुपकर रुपये ले रहा है और नोट गिनते हुए नजर आ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पुरवा के रहने वाले त्रिलोक सिंह ठाकुर पिता देवकरण सिंह ठाकुर उनकी खेती का रिकॉर्ड दुरुस्त और सीमांकन करवाने के लिए परेशान हो रहे थे। क्योंकि पटवारी अमित श्रीवास्तव ने कई दिन से घुमा रहा था। इसी बीच पटवारी ने किसान से ₹20 हजार की मांग कर दी। इसको लेकर त्रिलोक ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत भी की थी।
शिकायत करने के बावजूद भी कोई हल नहीं निकला तो किसान और उसके दोस्तों ने मिलकर पटवारी को ₹5 हजार रिश्वत देने का वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सीहोर के प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। क्योंकि सीहोर मुख्यमंत्री का गृह जिला है।
सीहोर जिले के आस्था एसडीएम आनंद सिंह राजावत ने वायरल वीडियो पर तुरंत संज्ञान लिया और पटवारी अमित श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा है कि एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था इस को ध्यान में रखते हुए पटवारी अमित श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया है तहसीलदार जावर को जांच के निर्देश दिए गए। फिलहाल अभी पटवारी अमित श्रीवास्तव की कोई सफाई नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications