Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भोपाल में आधी रात उठे मदद के लिए हाथ, ट्रेन में मरीज को ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचा कर बचाई जान

भोपाल रेलवे को रायपुर से दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रैन में एक यात्री की तबीयत खराब होने की सूचना मिली। उसे ऑक्सीजन की सख्त जरूरत थी। इसके बाद CPHD हेल्थ केयर फाउंडेशन के लोग मौके पर पहुंचे और उसकी जान बचाई।

Patient life saved by delivering oxygen cylinder CPHD at midnight at Bhopal railway station

राजधानी भोपाल से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर भोपाल वासी को गर्व होगा। दरअसल गुरुवार शुक्रवार की आज की रात को करीब 1 बजे रेलवे वाणिज्य कंट्रोल रूम को एक फोन आया। जिसमें रायपुर से दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में एक यात्री की तबीयत खराब होने की सूचना मिली उसे ऑक्सीजन की सख्त जरूरत थी। इसी को देखते हुए भोपाल रेलवे कंट्रोल ऑफिसर ने ऑक्सीजन की व्यवस्था के लिए प्रयास शुरू किए है। इसके बाद रेलवे ने सीपीएचडी हेल्थ केयर फाउंडेशन को कॉल किया। एनजीओ से जुड़े युवा आधी रात को चिरायु अस्पताल से ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर भोपाल स्टेशन पहुंचे और मरीज को तुरंत ऑक्सीजन दी गई। जानिए कैसे पहुंचाया गया ऑक्सीजन सिलेंडर....

चिरायु अस्पताल पहुंचकर की सिलेंडर की व्यवस्था

चिरायु अस्पताल पहुंचकर की सिलेंडर की व्यवस्था

बताया जा रहा कि रायपुर से दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में एक ब्रेन हेमरेज का मरीज यात्रा कर रहा था। वे दिल्ली में एम्स में इलाज कराने के लिए जा रहा था। अचानक रात को उसका ऑक्सीजन लेवल काफी गिर गया ट्रेन 4:00 बजे तक भोपाल स्टेशन पहुंचने वाली थी इसके बाद रेलवे ने सबसे पहले सीपीएचडी हेल्थ केयर फाउंडेशन को कॉल किया। संगठन से जुड़े युवकों ने रात को चिरायु अस्पताल पहुंचकर सिलेंडर की व्यवस्था की समय पर मरीज को मदद पहुंचाई। समय पर ऑक्सीजन मिलने के कारण मरीज की जान बच गई।

रायपुर से जा रहा था दिल्ली

रायपुर से जा रहा था दिल्ली

रेलवे के अनुसार रायपुर से दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में बैठे मरीज के अटेंडेंस धीरज ने 15-16 दिसंबर 2022 की दरमियानी रात 1:00 बजे रेलवे के वाणिज्य कंट्रोल रूम में फोन किया अटेंडर ने बताया कि उसके साथ ब्रेन हेमरेज का पेशेंट है, जिनकी उम्र करीब 40 साल है। 19 शिफ्ट करने के लिए दिल्ली एम्स ले जाया जा रहा है लेकिन नागपुर पहुंचने से पहले ही उनका ऑक्सीजन लेवल अचानक गिरने लगा है। मरीज की हालत गंभीर हो गई है। शायद सिलेंडर खत्म हो रहा है। डॉक्टर ने सलाह दी है कि उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत है। रेलवे स्टेशन पर उप प्रबंधक जावेद अंसारी ने इसकी सूचना तुरंत सीपीएचडी हेल्थ केयर फाउंडेशन को दी। और ऑक्सीजन सिलेंडर फ्लो मीटर व मास्क की व्यवस्था करवाने का आग्रह किया।

आधी रात को मदद के लिए उठे युवा

आधी रात को मदद के लिए उठे युवा

एनजीओ से जुड़े अभिषेक ने बताया कि सूचना मिलते ही हमारी टीम सिलेंडर के बस्ता करने के लिए निकल पड़ी सबसे पहले हम चिरायु अस्पताल पहुंचे। जहां हमने ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की। हमें वहां से ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ उसमें लगने वाले जरूरी उपकरण भी तैयार मिले। हम सिलेंडर लेकर तत्काल भोपाल स्टेशन पहुंचे जब अंदर पहुंचे, तो मरीज की हालत खराब थी उनके अटेंडर सो रहे थे। ऑक्सीजन सिलेंडर लगाने के बाद मरीज का ऑक्सीजन लेवल बेहतर हुआ। परिजनों ने इसके लिए उन्हें शुक्रिया अदा किया है।

26 दिन की बच्ची को भी पहुंचाया था ऑक्सीजन सिलेंडर

26 दिन की बच्ची को भी पहुंचाया था ऑक्सीजन सिलेंडर

इससे पहले इसी अंजू से जुड़े लोगों ने 2 अप्रैल को भी नागपुर से दिल्ली जा रही 26 दिन की बच्ची को ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाया था। जानकारी मिलने पर राजधानी के कई निवासी उसकी मदद के लिए आगे आए थे। उसे भी आधी रात को ट्रेन में ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाया गया था। सीपीएचडी एनजीओ के वाइस चेयरमैन अभिषेक मगवानी तुरंत टीम के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। उन्हें इस बात का पता सोशल मीडिया से चला था कि ट्रेन से जा रही बच्ची को मेडिकल इमरजेंसी है और उसे ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता है। तब बच्चे के माता-पिता ने राजधानी भोपाल के लोगों को धन्यवाद दिया था।

ये भी पढ़ें : भोपाल की 5 ऐसी अजीबोगरीब बड़ी घटनाएं, जो बनीं सुर्खियां और जिन पर हुई खूब चर्चा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+