FlashBack 2022 : भोपाल की 5 ऐसी अजीबोगरीब बड़ी घटनाएं, जो बनीं सुर्खियां और जिन पर हुई खूब चर्चा
साल 2022 अपने अंतिम पड़ाव पर हैं। साल 2023 आने में बस कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। राजधानी भोपाल में साल 2022 में कुछ ऐसी अजीबोगरीब घटनाएं घटित हुई, जो भोपाल वासियों के बीच चर्चा का जो सुर्खियां बन गई।

Flash Back 2022 : साल 2022 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लिए कई घट्टी- मीठी यादें दे कर अलविदा हो रहा है। साल 2023 आने में बस कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। लेकिन राजधानी भोपाल में साल 2022 में कुछ ऐसी अजीबोगरीब घटनाएं घटित हुई, जो भोपाल वासियों के बीच चर्चा का विषय बन गई। ऐसी 5 घटनाओं के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। जिसे याद करके भोपालवासी चौंक जाते हैं। आखिर यह घटना कैसे हुई। कहीं महिला के छूने से कोई पुरुष बेहोश हुआ, तो कहीं दोस्त ने दोस्ती में खंजर घोप दिया, कहीं मां ही अपने बच्चों की कातिल निकली, तो कहीं सीरियल किलर ने बेवजह लोगों की जान ले ली।

हनुमान मंदिर के पुजारी का अनोखा रोग
भोपाल में साल 2022 के जून महीने में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया था। जिसमें एक पुजारी के साथ होने वाली घटना ने सबको हैरान कर दिया था। दरअसल भोपाल के बैरसिया में रहने वाले मंदिर के बुजुर्ग पुजारी को एक अजीबोगरीब बीमारी ने जकड़ लिया था। इस पुजारी को जैस ही कोई महिला स्पर्श करती थी, तो ये पुजारी तुरन्त बेहोश हो जाता था। शुरुआत में मंदिर के भक्तों को लगा कि बाबा को कोई कमजोरी हो गई है, इसलिए बेहोश हो जाते हैं, लेकिन जब महिलाओं के छूने से बाबा लगातार बेहोश होने लगे, तब उन्होंने पुजारी को भोपाल के 1250 हॉस्पिटल में दिखाया। जहां डॉक्टर्स की मानें तो यह सामान्य स्थिति नहीं है, मनोचिकित्सा की भाषा में इसे कन्वर्जन डिसऑर्डर कहते हैं। इस घटना ने भी भोपाल वासियों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि कोई व्यक्ति किसी के छूने से भी बेहोश हो सकता है!

युवती के ऊपर से मालगाड़ी के डिब्बे गुजरे
फरवरी 2022 में राजधानी भोपाल में एक और अजीबो गरीब घटना देखने को मिली थी। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। जिसमें एक युवक-युवती पटरी पर दम साधे लेटे हुए थे और उनके ऊपर से मालगाड़ी के डिब्बे गुजर रहे हैं। दरअसल भोपाल की ईट खेड़ी में एक मालगाड़ी खड़ी हुई थी। इसी दौरान एक युवती उसके नीचे निकल रही थी। तभी अचानक मालगाड़ी चलने लगी। लड़की घबराई और चिल्लाने लगी। इस दौरान वहां मौजूद महबूब नाम के शख्स ने लड़की को बचाने के लिए छलांग लगा दी और उसने लड़की को तब तक पकड़े रखा, जब तक मालगाड़ी गुजरने नहीं गई। इस तरह महबूब ने एक लड़की की जान बचाई। जिसके बाद उसको सम्मानित भी किया गया। इस घटना ने भी भोपाल वासियों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि किसी की जान बचाने के लिए कोई अपनी जान भी दांव पर लगा सकता है!

आर्थिक तंगी के चलते मां ली अपने जुड़वा बच्चों की जान
27 सितंबर 2022 को राजधानी भोपाल में एक ऐसी घटना घटित हुई जिसने भोपाल वासियों को आक्रोशित कर दिया और सोचने पर मजबूर कर दिया कि आर्थिक तंगी के चलते कोई मां अपने बच्चों की जान भी ले सकती है। दरअसल भोपाल जे कोलार में रहने वाली महिला ने पहले अपने जुड़वा बच्चों की गुमशुदगी की थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। उसके बाद खुद पर भूत प्रेत का साया बता कर पुलिस को गुमराह करती रही। काफी दिन मशक्कत करने के बाद जब पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा तो उसने महिला से ही सख्ती से पूछताछ शुरू कर दी। जिसके बाद उसने जो बताया उसको सुनकर पुलिस के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। दरअसल महिला ने आर्थिक तंगी और अपने पति के बेरोजगार होने के चलते जुड़वा बच्चों को जहर देकर मार दिया। फिर उन्हें सुनसान जगह पर झाड़ियों में फेंक दिया। महिला ने हबीबगंज थाना पुलिस को बताया कि बच्चों को लेकर पति और ससुराल वाले ताना मारते थे कि हमारी रोजी-रोटी के तो लाले पड़े हैं और तूने यह जुड़वा बच्चे पैदा कर लिए है, अब इन्हें कौन पा लेगा। ससुराल पक्ष के तानों से तंग आकर महिला ने अपने बच्चों की हत्या कर दी थी।

दोस्त ने दोस्त का किया मर्डर, पास में रख दिया कोबरा सांप
13 जुलाई साल 2022 को राजधानी भोपाल से ऐसी घटना सामने आई जिसने लोगों का दोस्ती पर से विश्वास उठा दिया। दरअसल 13 जुलाई को भोपाल पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया था। एक शख्स ने पहले अपने दोस्त की हत्या की। फिर उसके शव के पास जहरीला कोबरा सांप रख दिया, ताकि देखने से अंदाजा लगाया जा सके कि युवक की सांप के काटने से मौत हुई। हालांकि शातिर दोस्त का ये प्लान कामयाब नहीं हो सका था। क्योंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का राज खुल गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया। इसके बाद आरोपी ने पूरी घटना की सच्चाई बताई।

जनता के बीच खौफ पैदा करने लिए बना सीरियल किलर
सितंबर 2022 में राजधानी भोपाल में एक ऐसी घटना सामने आई, जिसमें भोपाल वासियों को डर के साए में सोने को मजबूर कर दिया था। दरअसल भोपाल के खजूरी इलाके में सीरियल किलर ने एक चौकीदार की हत्या कर दी जोकि मार्बल की दुकान पर सो रहा था। लेकिन इस हत्या करने के बाद भोपाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। जहां उसने चौंकाने वाले खुलासे किए। दरअसल ये सीरियल किलर सोते हुए चौकीदारों की हत्या कर देता था। उसने पुलिस को बताया कि उसने मध्य प्रदेश में 4 चौकीदारों की हत्या की थी। किलर ने पुलिस बताया कि वे प्रदेश के बड़े शहरों में हत्या करके जनता के बीच खौफ पैदा करना चाहता था। उसके निशाने पर पुलिस वाले भी थे। उसने पुलिस को बताया कि एक बार पुलिस वालों ने उसके पिता की शिकायत पर एफआईआर नहीं लिखी थी। तभी से उसका दिमाग गर्म हो गया था और उसने बदला लेने की ठान ली थी। हालांकि पुलिस की माने तो किलर मानसिक रूप से ठीक नहीं था।
-
गुना हवाला कांड: जानिए कैसे हुआ 1 करोड़ कैश पर ‘सेटलमेंट’ का खेल? 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच तेज -
भोपाल गोमांस केस में बड़ा खुलासा, 6 महीने पहले दी थी सूचना, पुलिस बोली– कसाईखाना तो नगर निगम चलाता है -
MP Highway Scam: हाईवे घोटाला, NH-146 में कचरा डालकर बन रही सड़क? ग्रामीणों का आरोप, NHAI से जांच की मांग -
MP News: भोपाल में भारतीय पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित, जनसंपर्क विभाग को लेकर CM मोहन यादव से बड़ी मांग -
दतिया में फेसबुक फ्रेंड बनकर 18 लाख की ठगी: इलाज, नौकरी और एक्सीडेंट के बहाने महिला से पैसे ऐंठे -
MP News: मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीधी कलेक्टर हटाए, जानिए क्यों गिरी गुना एसपी पर भी गिरी गाज -
MP News: गुना को मिली नई महिला एसपी, कौन हैं IPS हितिका वसाल? जानिए पूरा प्रोफाइल -
भोपाल में हिंदू उत्सव समिति की बड़ी बैठक, लव जिहाद पर चिंता, महिला जागरूकता अभियान का ऐलान -
MP में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ आसान: अब रजिस्ट्री के साथ ही होगा नामांतरण, 30 दिन में अपडेट होगा रिकॉर्ड -
CM मोहन यादव का ‘सफलता के मंत्र’ कार्यक्रम: UPSC में चयनित 61 युवाओं से करेंगे सीधा संवाद, जानिए पूरी डिटेल -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications