व्यापमं घोटाले की जांच से जुड़े दस्तावेज आरोपियों के पास कैसे पहुंचे?

व्यापम घोटाले की एसटीएफ द्वारा की जा रही जांच पर नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे ने भी सवाल उठाया। सत्यदेव कटारे ने कहा कि एमपी नगर निगम की एक होटल में गिरफ्तार किए गए दो युवकों के पास से व्यापमं घोटाले से जुड़ी जांच के दस्तावेज थे। गिरफ्तार किए प्रशांत पांडे और सोनू पवार के पास से यह दस्तावेज मिले हैं। यह दोनो व्यवसायिक परीक्षा मंडल घोटाले में लिप्त के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैें।
हाईकोर्ट की निगरानी है जांच
सत्यदेव ने इस ओर भी इशारा किया कि घोटाले की जांच हाईकोर्ट की निगरनी में चल रही है। ऐसे में ऐसे कैसे संभव हुआ कि जांच से जुड़े दस्तावेज लीक हो जाएं। उन्होंने इसको लेकर जांच एजेंसी पर प्रश्न पूछने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी की भी जांच होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications