भोपाल में बारिश ने तोड़ा 17 साल पुराना रिकॉर्ड, बाढ़ जैसे हालत
भोपाल में रात से हो रही लगातार बारिश से भोपाल के कई इलाकों में भरा पानी। खटलपुरा की सड़क पर दोनों तरफ वाहनों का लगा जाम। अयोध्या नगर में थाना में जलभराव की स्थिति निर्मित। भारी बारिश से नगर निगम के दावों की खुली पोल।
भोपाल,11 जुलाई। राजधानी भोपाल में बारिश ने 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लगातार हो रही बारिश से भोपाल में जगह-जगह पानी भर गया है। पिछले 24 घंटे में 8 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। या इस सीजन की सबसे तेज बारिश है पिछले 17 साल में ऐसा पहली बार हुआ जब जुलाई में 3 बार यानी 3 दिन 6 इंच से ज्यादा बारिश हुई। इस जुलाई में अब तक 15.78 इंच बारिश हो चुकी है। जुलाई का कोटा पूरा हो चुका है, जबकि महीना खत्म होने में अभी 20 दिन बाकी है। भारी बारिश से निपटने के लिए भोपाल में कंट्रोल रूम बनाया गया है।

इस बारिश का असर बड़े तालाब के लेवल पर भी पड़ा है बड़ा बड़ा तालाब का जलस्तर 0.80 बढ़कर 1770.50 फीट पहुंच गया है। मौसम केंद्र ने सोमवार और मंगलवार को भी भोपाल भारी बारिश की संभावना जताई है और येलो अलर्ट जारी किया है।
थाना सहित कई बस्तियां डूबी
राजधानी में पिछले 3 दिन से लगातार बारिश ने शहर में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। जिसके वजह से लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुरुआती बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी है। भोपाल के एमपी नगर जैसे पोस इलाके में ज्योति टॉकीज के पास पानी लबालब भरा हुआ है। जिसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे मानो वहां नदी बह रही हो।
रविवार की रात तेज बारिश से कबाड़खाना और ऐशबाग सहित शहर के कई निचले इलाकों के घरों में पानी भर गया। लोग सुबह तक घरों से पानी निकालते रहे। पुराने शहर के सिंधी कॉलोनी के साथ नए शहर के चूनाभट्टी, बाबडिया कला और शाहपुरा के कई क्षेत्रों में लोगों को रात का जगराता करना पड़ा, क्योंकि लगातार बारिश से उनके घरों में पानी भर गया। अयोध्या नगर थाना में जलभराव की स्थिति पैदा होने के कारण पूरा थाना डूबा हुआसा दिख रहा है। वहीं गांधीनगर क्षेत्र में नाली किनारे बसी झुग्गियों में लगभग 7 फीट पानी भर गया।












Click it and Unblock the Notifications