Bhopal News: मध्य प्रदेश में अब सोमवार को होगी विधायक दल की बैठक, फाइनल होगा मुख्यमंत्री का नाम

MP News: मध्य प्रदेश में नए सीएम को लेकर सस्पेंस बरकरार है। इस बीच विधायक दल की बैठक को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अब रविवार की जगह सोमवार को विधायक दल की बैठक राजधानी भोपाल में होगी। जिसमें कम का नाम फाइनल होगा बैठक में तीनों पर्यवेक्षक भी मौजूद रहेंगे।

बता दे मध्य प्रदेश सहित तीन राज्यों में मुख्यमंत्री के चयन के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। मध्य प्रदेश की यह तीन पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए। जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का नाम भी शामिल है।

Now legislative party meeting will be held in Madhya Pradesh on Monday, CM name will be final

इसके अलावा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के लक्ष्मण और बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव आशा लकड़ा भी शामिल है। पार्टी सूत्रों की माने तो यह तीनों विधायकों से वन टू वन चर्चा करने के बाद पार्टी की दिग्गज नेताओं को इससे अवगत कराएंगे। उसके बाद सीएम का फैसला हो सकेगा।

पार्टी सूत्रों की माने तो इस बार मध्य प्रदेश में भाजपा किसी नए ओबीसी या ब्राह्मण चेहरे को मौका दे सकती है। अगर ऐसा होता है तो OBC वर्ग से शिवराज के स्थान पर प्रहलाद सिंह पटेल को मौका मिल सकता है। वही ब्राह्मण वर्ग से वीडी शर्मा और कैलाश विजयवर्गीय का नाम सबसे आगे है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सीएम की रेस में बने हुए हैं।

नरसिंहपुर विधानसभा से चुनाव जीते प्रहलाद पटेल ने भोपाल में मीडियो से कहा कि वे यहां विधायक के तौर पर जरूरी कार्रवाई के लिए आए हैं। CM फेस पर उन्होंने कहा कि इंतजार करना होगा। प्रहलाद पटेल भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में से एक हैं। लोकसभा से विधानसभा आने के सवाल पर कहा कि कोई सदन छोटा नहीं होता। सदन, सदन होता है। संख्या और नियमों में अंतर है। अगर ईश्वर ने चौकीदारी का काम दिया है तो चौकीदारी ही करनी चाहिए।

वहीं सीएम के सवाल पर प्रहलाद पटेल ने कहा कि पांच राज्यों को लेकर फैसले होने हैं, इसलिए समय लग रहा है। जब मैं मणिपुर का प्रभारी था, तब भी समय लगा था। फिलहाल लोकसभा चल रही है, इसलिए भी समय लग रहा है।

बता दे प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के अलावा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल और इंदौर-1 से चुनाव जीतने वाले कैलाश विजयवर्गीय को भी मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। बता दे मध्य प्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव परिणाम में भारतीय जनता पार्टी ने 230 में से 163 सीटें, जबकि कांग्रेस ने सिर्फ 66 सीटों पर जीत दर्ज की। वही एक सीट भारत आदिवासी पार्टी के खाते में गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+