वित्तमंत्री जी...मध्य प्रदेश के लिए अच्छे दिन कब आएंगे

यह है सबसे बड़ा सवाल
वित्तमंत्री ने अपने बजट भाषण में मध्य प्रदेश में भले ही आईआईटी जैसे संस्थान खोलने के लिए कहा हो लेकिन मध्य प्रदेश की गरीबी, लाचारी कैसे दूर करें या किसानों का आत्मविश्वास कैसे वापस लाएंगे इसके लिए कोई योजना नही्ं। अब तो एक आम तबका यह सवाल भी उठने लगा है कि जब तक बुनियादी सुविधाओं से ही दूर गरीब तबके का कल्याण नहीं होगा तो वह कैसे इन ऊंचे संस्थानों के बारे सोच पाएगा। कहां से हि्म्मत जुटा पाएगा।
युवाओं में नाराजगी
आम बजट में मध्य प्रदेश के कोई खास विकास से जुड़े किसी मुद्दे को शामिल नहीं करने को लेकर भाजपा सरकार फिर जनता के कटघरे में खड़ी हो गई है। दरअसल, व्यापमं घोटाले के तहत हुई प्रतियोगी परीक्षाओं में एक लाख भर्तियों पर संश्य मंडरा गया है और इसमें हजारों ऐसे युवा हैं जिनकी उम्मीदें टूटने लगी हैं और जो प्रतियोगी परीक्षाओं में असफल हुए थे उनको सपने टूटने जैसा अहसास हो रहा है। वहीं मध्य प्रदेश के कई ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे आदिवासी समुदायों के विकास के लिए कुछ नहीं दिया गया है। ऐसे ही भ्रष्टाचार बढ़ता रहा तो मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार अपना जनाधार भी खो सकती है। मध्य प्रदेश के समाजाकि क्षेत्र में काम करने वाले कार्यकर्ताओं का कहना है कि मध्य प्रदेश के एक गरीब तबके में घोटाले के खुलासे के बाद से ही भाजपा के खिलाफ गुस्सा पनप रहा है।
इन समस्याओं के निदान मांग रहा है मध्य प्रदेश
1. राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ सर्वेक्षण की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले आठ बरस में मध्य प्रदेश में कुपोषित बच्चों की संख्या 50 फीसदी से बढ़कर 60 फीसदी पर आ गई है।
2. इस वर्ष मध्य प्रदेश में किसानों की खेती ओले व तादाद से ज्यादा बारिश से खराब हो गई है। कई किसानों को इतना नुकसान हुआ कि लागत भी नहीं वसूल पा रहे हैं। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के ऐसे किसान केंद्र सरकार की ओर से विशेष राहत पैकेज की राह तक रहे थे। कुछ नहीं मिला।
3. पड़ोस के सूबे मध्य प्रदेश के पांच से ज्यादा जिले बुंदेलखंड में आते हैं। उनकी हालत बद से बद्तर होती जा रही है। किसान पलायन कर रहे हैं तो कई लोग भुखमरी की कगार पर हैं।
4. मध्य प्रदेश के कई सतना व रीवा तथा अन्य जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का बुरा हाल है। यही नहीं, औद्योगिक इकाइयां तो स्थापित हो रहे हैं लेकिन इससे सैंकड़ों ग्रामीण परिवार विस्थापित होने का दंश झेल रहे हैं। जिनके लिए बजट में कुछ नहीं है।
'ग्रामीण समुदाय के बुरे हाल'
एक अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संगठन से जुड़े और मध्य प्रदेश के सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय अविनाश चंचल का कहना है कि मध्य प्रदेश के भोपाल को छोड़ दें तो कई जिलों में ग्रामीण समुदाय के लोग बुनियादी सुविधाओं से दूर हैं। गांवों में सड़के टूटी पड़ी हैं यही नहीं बहुत खराब हालात हैं। किसान फसल बरबाद होने की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीण लोग समस्याओं के चलते पलायन करने पर मजबूर हैं।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम












Click it and Unblock the Notifications