MP BJP News: न्यूज चैनल की पूर्व इंटरटेनमेंट प्रोग्रामिंग हेड क्षमा त्रिपाठी भाजपा में हुईं शामिल
Bhopal BJP News: मध्य प्रदेश में 3 महीने बाद विधानसभा चुनाव होना है, ऐसे में राजनीतिक दलों में बुद्धिजीवी वर्ग से भी कई लोग प्रोफेशनल काम छोड़कर पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। इसी क्रम में आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारत 24 न्यूज़ चैनल की पूर्व एंटरटेनमेंट प्रोग्रामिंग हेड क्षमता त्रिपाठी ने बीजेपी की सदस्यता ली।
केन्द्रीय मंत्री व चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश सह चुनाव प्रभारी अश्विनी वैष्णव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल की मौजूदगी में गुरूवार को पार्टी कार्यालय में न्यूज चैनल भारत 24 की पूर्व इंटरटेनमेंट प्रोग्रामिंग हेड क्षमा त्रिपाठी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

पार्टी जो जिम्मेदारी देगी उनका निष्ठा के साथ करूंगी निर्वहन
पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद क्षमा त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में देश और प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों एवं गरीब कल्याण की नीतियों से प्रभावित होकर एवं भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर आज मैंने प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश सह चुनाव प्रभारी अश्विनी वैष्णव, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी मुझे जो अवसर प्रदान करेगी मैं उसका बखूबी निर्वहन करूंगी।
नवमतदाता सदस्यता अभियान 25 को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में
बीजेपी के प्रदेशव्यापी नवमतदाता सदस्यता अभियान के तहत भोपाल जिले का सदस्यता अभियान कार्यक्रम 25 अगस्त को अपरान्ह 3 बजे से कुशाभाउ ठाकरे सभागार में किया जाएगा। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री एवं चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश मंत्री श्री रजनीश अग्रवाल, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार, पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर जिले के 500 से अधिक नवमतदाताओं को पार्टी की सदस्यता दिलायी जाएगी। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा नवमतदाता सदस्यता अभियान प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर आयोजित किया जा रहा है, जिसके तहत नवमतदाताओं की पार्टी की प्राथमिकी सदस्यता दिलवाई जाएगी। इस महाभियान की शुरूआत ग्वालियर में हुई वृहद कार्यसमिति की बैठक में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने की थी। उसके बाद से यह अभियान पूरे प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications