सेल्फी के चक्कर में नेशनल एथलीट की डूबकर मौत
नयी दिल्ली। सेल्फी लेने के चक्कर में कई बार लोग मौत के मुंह में समा जाते हैं। इसबार हादसा नेशनल एथलीट के साथ हुआ है। नेशनल एथलिट पूजा कुमारी की हादसे में मौत हो गई। हादसा भोपाल के स्पोर्ट्स सेंटर के पास हुई, जहां सेल्फी लेने के चक्कर में 21 साल की पूजा तालाब में गिर गई।

हादसे के वक्त पूजा तालाब की मछलियों के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रही थी। सेल्फी लेने की कोशिश में वह तालाब की ओर बढ़ती गईं और अचानक पैर फिसलने की वजह से वो तालाब में गिर गई। पूजा के साथ उसकी दो सहेली भी थी। तीनों प्रैक्टिस के बाद होस्टल लौट रही थीं, लेकिन रास्ते में पूजा ने सेल्फी खिंचवाने की इच्छा जताई। तीनों सेल्फी लेने में व्यस्त हो गई, लेकिन बारिश की वजह से मिट्टी गीली होने की वजह से उसका पूजा का पैर फिसल गया और वो तालाब में गिर गई।
उसके दोस्तों ने मदद के लिए लोगों को आवाज लगाई। लोगों ने पूजा को तालाब से निकलाकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मूलरूप से उत्तराखंड की रहने वाली पूजा के परिवार वालों को संदेश भेज दिया गया है। आपको बता दें कि पूजा लंबी कूद की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी थी।












Click it and Unblock the Notifications