सफाई कर्मी के मेहमान बनकर लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वतखोर सीहोर में सहायक जेल अधीक्षक को रिश्वत लेते धर दबोचा

लोकायुक्त पुलिस ने सफाई कर्मी का मेहमान बनकर सीहोर जिले के नसरुल्लागंज में सहायक जेल अधीक्षक को ₹20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

लोकायुक्त पुलिस को सीहोर जिले के नसरुल्लागंज में सहायक जेल अधीक्षक को रिश्वत लेते हुए पकड़ने के लिए सफाई कर्मियों का मेहमान बनकर सज धज कर जाना पड़ा। बता दे लोकायुक्त पुलिस के लिए जेल परिसर में प्रहरियों से नजर बचाकर सहायक जेल अधीक्षक महावीर सिंह बघेल तक पहुंचना आसान नहीं था, लेकिन एसपी मनु व्यास, डीएसपी सलिल शर्मा सहित अन्य अफसरों ने 3 घंटे की खासी मशक्कत के बाद आखिरकार रिश्वतखोर अफसर को दबोच ने में सफलता प्राप्त कर ली।

लोकायुक्त पुलिस ने सीहोर में सहायक जेल अधीक्षक को धर दबोचा

ये पूरी कार्रवाई गुरुवार की रात में हुई। जानकारी के अनुसार अर्जुन पवार ने एसपी लोकायुक्त मनु व्यास को शिकायत की थी कि नसरुल्लागंज के सहायक जेल अधीक्षक महावीर सिंह बघेल उनसे रिश्वत मांग रहे हैं। दरअसल अर्जुन पवार के साले रामनिवास उर्फ भूरा और अन्य चार लोग जेल में बंद हैं। इन्हें प्रताड़ित नहीं करने वाइन से लगातार मुलाकात करवाने के लिए पांचों बंधुओं के रिश्तेदारों से 20-20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।

गद्दे के नीचे रखे थे पैसे

अर्जुन पवार के साथ लोकायुक्त पुलिस ने दो पुलिसकर्मियों को भी भेजें जहां कोड रखा गया था कि मिठाई का डब्बा ले आना। जैसे ही पवार ने बघेल को ₹20 हजार दिए, वैसे ही उन्होंने उन पुलिसकर्मियों को कहा कि मिठाई का डब्बा ले आना, पुलिसकर्मी वहां से मंदिर के पास तक पहुंचे और अपने अफसरों से कहा कि मिठाई का डिब्बा लेकर आना। वैसे ही अफसरों ने दौड़कर बघेल के बंगले के अंदर प्रवेश किया और गद्दे के नीचे रखे रुपए बरामद कर लिए।

मेहमान बन जेल परिसर में एंट्री, जेल पुलिसकर्मी खा गए गच्चा

जेल परिसर में रहने वाले बघेल तक पुलिस का पहुंचना आसान नहीं था। इसके लिए लोकायुक्त पुलिस ने जहां की जानकारी जुटाई। जिसमें पता चला कि जेल परिसर में ही रहने वाले सफाई कर्मी के यहां पर 2 दिन पहले एक आयोजन था। लोकायत पुलिस अफसर और उनके साथ महिला पुलिस अफसर ऐसे पहुंचे, जैसे वो आयोजन में मेहमान बनकर आए हैं। जेल परिसर के मेन गेट पर उन्होंने यही कहा कि वह आयोजन में शामिल होने यहां पर आए हुए हैं। इसके चलते उनकी एंट्री जेल परिसर में हो गई। इसके बाद अब आगे बढ़ना भी पुलिस का मुश्किल था। जेल के मेन गेट के प्रहरियों को भी यही बताया गया कि वह समारोह में शामिल होने आए हैं। साइड जेल अधीक्षक के बंगले के बाहर भी प्रहरी तैनात थे।

Recommended Video

    Lokayukta: अटैचमेंट के बदले रिश्वत ले रहे डाक अधीक्षक को लोकायुक्त ने किया ट्रैप

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+