गांधी परिवार जब खुद को खतरे में पाता है, तब लोकतंत्र व संविधान को खतरे में बताता है: गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा
BJP Narottam Mishra News: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि गांधी परिवार जब-जब खुद को खतरे में पाता है, तब लोकतंत्र और संविधान को खतरे में बताता है। दरअसल, मानहानि मामले में गुजरात हाइकोर्ट द्वारा सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज किए जाने के बाद राहुल गांधी ने कहा था कि मैं लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रहा हूं।
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को मीडिया से चर्चा करते हुए गांधी परिवार पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी के बयान पर कहा कि न लोकतंत्र खतरे में और न ही संविधान खतरे में। गांधी परिवार जब-जब खतरे में खुद को मानता है, तब-तब वो लोकतंत्र को खतरे में बता देता है। अदालत की टिप्पणी पर यही कहा जा सकता है कि 'सत्यमेय जयते'।

कांग्रेस के वचन पत्र पर साधा निशाना
बता दे एमपी में इसी साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव होना। इसे लेकर कांग्रेस पार्टी वचन पत्र तैयार कर रही है। इसी के चलते प्रदेश कांग्रेस में बैठकों का दौर चल रहा है। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के वचन को लेकर तंज कसा है। शनिवार को पत्रकारों के साथ चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि उनका पुराना वचन पत्र देख लें और अभी का देख लें। मेरी राय में तो (कांग्रेस को) बार-बार वचन पत्र समिति की बैठक करने से अच्छा है कि 2018 के वचन पत्र का कवर बदल दें और तारीख बदल दें। पूरा तो वही है। जब पिछले वचन पत्र में से कुछ नहीं पूरा किया, तो अब के वचन पत्र में क्या पूरा करेंगे, देश-प्रदेश की जनता यह जानती है।












Click it and Unblock the Notifications