MP Politics News: दिग्विजय सिंह की संगत से रायता तो फैलेगा ही: गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ जी के छोटे भाई दिग्विजय सिंह जी ने फिर संगत में पंगत शुरू कर दी है और जब पंगत होगी तो रायता तो फैलेगा ही।दिग्विजय सिंह जी कितना भी प्रचार करें, जनता उसे दुष्प्रचार ही मानती है।

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के कांग्रेस में प्रचार की सक्रियता को लेकर तंग करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह एक बार फिर संगत में पंगत कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के साथी दिग्विजय की ऐसी संगत में पंगत से रायता तो फैलना तय है। मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह कितना भी प्रचार कर ले जनता उसे दुष्प्रचार ही मानती है। वैसे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का यह बड़प्पन भी है कि मैं खुद यह कह चुके हैं कि उनके प्रचार करने से कांग्रेस के वोट घटते हैं। ऐसे में कांग्रेस की स्थिति सबको पता है।
बता दे मध्य प्रदेश में साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में दोनों ही प्रमुख पार्टियों के नेता एक दूसरे पर बयानों की बौछार कर रहे हैं। इससे पहले गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शिवाजी महाराज को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ पर तंज कसा था और उनकी तुलना औरंगजेब से कर दी थी। गृह मंत्री मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। दरअसल नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ की तुलना औरंगजेब से कर दी है। मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि कमलनाथ जी आप भी औरंगजेब जैसे शिवाजी विरोधी हैं। आज आपके और आपके सांसद बेटे नकुलनाथ जी के पास वीर शिवाजी के अपमान के प्रायश्चित का मौका था, लेकिन आपने वो मौका भी गंवा दिया।
पाप का प्रायश्चित करने का था मौका
गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आज इस पाप का प्रायश्चित करने का मौका कमलनाथ जी के पास था लेकिन उन्होंने बेबी गवा दिया आज उनके क्षेत्र सौसर में वीर शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण हुआ लेकिन ना तो कमलनाथ जी पहुंचे ना ही उनके सांसद बेटे नकुल नाथ ऐसा करके आपने एक वीर जाति का भी अपमान किया है। गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की डीएनए नहीं वीरों व देशभक्तों का अपमान करने की मानसिकता है। जो समय-समय पर सामने भी आती रहती है।












Click it and Unblock the Notifications