ममता बनर्जी ने तुष्टिकरण के लिए पश्चिम बंगाल में फिल्म The Kerala Story को बैन कर दिया: Narottam Mishra
पश्चिम बंगाल में फिल्म द केरला स्टोरी पर प्रतिबंध लगाने को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ममता बनर्जी की ममता रोहिंग्या के साथ है, इसलिए उन्होंने केरला स्टोरी बैन कर दी है।

MP News: गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ममता बनर्जी जी ने तुष्टिकरण की राजनीति के चलते पश्चिम बंगाल में फिल्म जी केरला स्टोरी (The Kerala Story) को बैन कर दिया है। दरअसल ममता दीदी की 'ममता' सिर्फ रोहिंग्या पर बरसती है। लेकिन केरला स्टोरी जैसी फिल्में बैन होती है। ममता दीदी की ममता आतंकवादियों की तरफ ज्यादा दिखती है। लेकिन रामनवमी के जुलूस पर प्रतिबंध लगा देते हैं। अब देश तुष्टीकरण की राजनीति से आगे आ चुका है और परेशान हो चुका है।
Recommended Video
कमलनाथ ठग राज पार्ट 2 रिलीज कर रहे: गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा
मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस की आज से लांच हो रही नारी सम्मान योजना को लेकर कमलनाथ पर निशाना साधा है। मिश्रा ने कहा कि आज से ठगराज पार्ट-2 रिलीज कर रहे हैं, कांग्रेसका ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे इन्होंने ठगा नहीं। मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से चुनाव के पहले पॉलिटिकल पाखंड करती आई है।
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश में अपनी 15 महीने की सरकार में किसानों, कन्याओं, व्यापारियों और नौजवानों से झूठे वादे करने के बाद कमलनाथ जी अब नारी सम्मान योजना ने नाम पर बहनों को ठगने जा रहे हैं। मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ की बॉक्स ऑफिस पर आपकी 15 महीने की सुपर फ्लॉप फिल्म को जनता देख चुकी है। अब तो आप फिल्म लायक बचे ही नहीं, ट्रेलर से ही काम चलाएं।
खरगोन बस घटना पर गृहमंत्री ने बयान देते हुए बताया कि खरगोन में बोराड नदी पर बस दुर्घटना में 15 लोगों के काल कवलित होने की दुखद सूचना प्राप्त हुई है। घायलों को उपचार के लिए खरगोन जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हादसे में मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता, गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार, कम एवं साधारण घायलों को 25 हजार देने और सभी घायलों का इलाज मध्यप्रदेश सरकार कराएगी।












Click it and Unblock the Notifications