CM shivraj का पीए बताकर नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी को धमकाया, क्राइम ब्रांच ने किया पर्दाफाश
भोपाल में CM शिवराज का पीए बताकर नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी को धमकाने का मामला सामने आया है। जहां आरोपी को क्राइम ब्रांच ने उसके घर से धर दबोचा।

भोपाल क्राइम ब्रांच ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पीए बताकर नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी को धमकाने वाले जालसाज को गिरफ्तार किया है। दरअसल आरोपी ने एक सफाई कर्मचारी की सैलरी बनाने को लेकर नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी को सीएम का पीए बनकर धमकाया था। जिसके पास स्वास्थ्य अधिकारी ने क्राइम ब्रांच को इसकी शिकायत की थी क्राइम ब्रांच ने उस सफाई कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया है।
एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताएं कि टीटी नगर के रहने वाले संदीप ठाकुर निगम जोन-8 के स्वास्थ्य अधिकारी हैं। उन्होंने 13 फरवरी को पुलिस को शिकायती आवेदन में बताया था कि मोबाइल नंबर डबल 8710992586 फोन आया है। फोन करने वाले ने अपने आप को सीएम का पीए नीरज मिश्रा बताया था। उसने कहा मैं नीरज मिश्रा बोल रहा हूं सीएम का पिए तुम संदीप बोल रहे हो इसके बाद बोला कि आकाश पात्रे की सैलरी क्यों नहीं बना रहे हो। संदीप ने बताया कि आकाश पात्रे काम पर नहीं आता इसलिए सैलरी नहीं बन रही है इसके बाद उसने धमकाते हुए संजीव को कहा कि मैं तुम्हारे कमिश्नर के नाम पर नोटिस तैयार करवा रहा हूं। संदीप ने उसे कहा कि ठीक है, कमिश्नर से बात कर लीजिए। इसके बाद आरोपी ने फोन काट दिया
स्वास्थ्य अधिकारी संदीप को संदेह होने पर उसने ने सीएम हाउस में पता किया अधिकारियों से पता चला कि नीरज मिश्रा नाम का कोई पीए नहीं है। इसके बाद क्राइम ब्रांच को संदीप ने आवेदन किया पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर तुलसी नगर के रहने वाले नीरज मिश्रा पिता श्री कृष्ण कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया। उसने पूछता जो बताए कि वह एक प्राइवेट कंपनी में सुपरवाइजर है उसने नगर निगम के सफाई कर्मचारी आकाश पात्रे के कहने पर फोन किया था। उसके खुलासे के बाद पुलिस ने आकाश पात्रे को भी गिरफ्तार कर लिया।
संदीप ठाकुर ने बताया कि आकाश पात्रे कई महीनों से ड्यूटी नहीं कर रहा था। उसे दो बार अल्टीमेटम दिया गया। फिर भी वह नहीं आया, इसलिए सैलरी नहीं बनाई गई सैलरी बनवाने के लिए उसने नीरज मिश्रा से फर्जी कॉल करवाया। वे सीएम का पीए बताकर सैलरी बनाने के लिए धमकी देने लगा। पता चला कि नीरज मिश्रा नाम का कोई व्यक्ति सीएम हाउस में पदस्थ ही नहीं है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications