'LIVE दिखाएं विधानसभा की कार्यवाही...', नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का विधानसभा अध्यक्ष को पत्र
मध्य प्रदेश में 1 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है, जहां विधानसभा के मानसून सत्र शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार लगातार अपना एक्टिव अंदाज दिख रहे हैं। वहीं अब एक्टिव अंदाज दिखाते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की ओर से विधानसभा अध्यक्ष को लिखे गए इस पत्र में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही को लाइव दिखाने की अपील की है। साथ ही उन्होंने अलग-अलग तरह की अपील भी विधानसभा अध्यक्ष से की है।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पत्र में लिखा कि, विषयांकित संदर्भित पत्र द्वारा आपसे विधानसभा की संपूर्ण कार्यवाही का लाइव प्रसारण किये जाने के संबंध में अनुरोध किया गया था। उक्त संबंध में मेरा आपसे पुनः आग्रह है कि सदन क संपूर्ण कार्यवाही को लाइव प्रसारण करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का कष्ट करें। सदन के सभी सदस्यों को उनके क्षेत्र की जनता सुनना/देखना चाहती है।
अतः अनुरोध है कि सदन की संपूर्ण कार्यवाही का लाइव प्रसारण किया जाए अन्यथा किसी भी तरह के लाइव प्रसारण पर पूर्णता प्रतिबंध लगाया जाए। यहां तक की बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री के भाषण का भी लाइव प्रसारण पूर्णतः वर्जित हो। सदन में किसी भी तरह के केमरे अथवा रिकार्डिंग को ले जाना प्रतिबंधित किया जाए।
मध्य प्रदेश विधानसभा में 1 जुलाई से मानसून सत्र की शुरुआत होगी, जहां मानसून सत्र में कांग्रेस मध्य प्रदेश से जुड़े अलग-अलग मुद्दे सदन में उठाएगी। वहीं इसके लिए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पहले ही जनता से सुझाव आमंत्रित किए हैं, जहां वे जनता के दिए सुझाव पर अमल करते हुए उन्हें सवाल के तौर पर सदन में उठाएंगे। वहीं अब एक बार फिर उमंग सिंघार का एक्टिव अंदाज देखने मिला है, जहां उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर विधानसभा के कार्यवाही लाइव दिखाने का निवेदन किया है।
ये भी पढ़े- Indore News: इंदौर में कांग्रेसियों का एक्टिव अंदाज, जनता के बीच जाकर लगाई 'चाय पर चौपाल'












Click it and Unblock the Notifications