Indore News: इंदौर में कांग्रेसियों का एक्टिव अंदाज, जनता के बीच जाकर लगाई 'चाय पर चौपाल'

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कांग्रेस संगठन को मैदानी स्तर पर मजबूत करने के लिए कांग्रेसजनों ने संकल्प लिया। इस दौरान जगह-जगह चाय की चौपाल लगाकर चर्चा की गई।

इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया है, कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, शोभा ओझा कांग्रेस के इंदौर जिला प्रभारी रवि जोशी, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष सुजीत सिंह चड्ढा एवं पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेलके मार्गदर्शन में इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी द्वाराकांग्रेस पार्टी को मैदानी स्तर पर मजबूत करने के लिए हाथों से हाथ मिलाकर हाथ ऊंचे कर कांग्रेस पार्टी मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

Indore

यादव ने आगे बताया है की, गली मोहल्ले चौराहा जगह-जगह चाय की चौपाल लगाकर कांग्रेस पार्टी से जोड़ा गया और कांग्रेस पार्टी की रीतियों नीतियां बताई गई इन नए लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने के लिए तिरंगा दुपट्टा डालकर कांग्रेस पार्टी का सदस्य बनाकर जोड़ा गया। इन सभी लोगों ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जुड़ने की अपनी सहमति दी। इस दौरान घर बैठे कांग्रेसी एवं अन्य कांग्रेस जनों इन सब कांग्रेस जनों ने कांग्रेस पार्टी को मैदानी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया।

यादव ने बताया है की, यह खजराना बंगाली कॉलोनी, विनय नगर, पलासिया, हाजी कॉलोनी, एवं अलग-अलग क्षेत्र चलाया गया, और जगह-जगह चाय की चौपाल पर चर्चा की गई। बताया गया कि, भाजपा ने विधानसभा चुनाव के समय जो वादे किए थे, भाजपा बताए की ढाई लाख युवाओं को नौकरी कब मिलेगी प्रत्येक परिवार के एक प्रत्येक व्यक्ति के एक व्यक्ति को रोजगार कब मिलेगा। 103 करोड़ बहनों को पक्के आवास कब दिए जाएंगे। नर्सिंग कॉलेज घोटाले में दोषियों एवं नगर निगम के फर्जी बिल घोटाले के मास्टरमाइंड एवं बड़े मगरमच्छों पर कारवाई कब होगी। नीट परीक्षा के परचा लीक करने वालों और बड़े-बड़े मगरमच्छों को कब दोषी ठहराया जाएगा। एमबीए के पेपर लीक कांड अक्षय बम के कॉलेज की मान्यता कब रद्द की जाएगी, आदि बातों के साथ ही महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार चरमसिमा पर पहुंच चुका है आमजन परेशान है।

यादव ने आगे कहां है कि संगठन की मजबूती के लिए कांग्रेसजनों को मैदानी स्तर पर सक्रिय करने के लिए इंदौर शहर कांग्रेस द्वारा यह अभियान चलाया जाएगा। वहीं ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर स्तर पर सभी पदाधिकारियो से व्यक्तिगत चर्चा कर सक्रिय रहने के लिए निवेदन किया जाएगा।

यादव ने बताया है कि, कांग्रेस पार्टी से युवाओं एवं नए लोगों को जोड़ने के साथ ही सभी वर्ग के लोगों को जोड़ने के लिए यह अभियान चलाया जाएगा। वहीं जगह-जगह चाय की चौपाल लगाई जाएगी और भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन चलाए जाएंगे,घर बैठे कांग्रेसजनों से उनके घर-घर जाकर सक्रिय रहने का निवेदन किया जाएगा। वहीं कांग्रेसजनों से आह्वान किया है कि, भाजपा के खिलाफ बहुत मुद्दे हैं हम सब मिलजुलकर भाजपा के खिलाफ आंदोलन करना शुरू करें एवं जनता की समस्याओं को उठाने की जिम्मेदारी निभाएं।

यादव ने आगे बताया है कि, मैदानी स्तर पर यह अभियान प्रारंभ किया किया गया है, जहां कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए अलग-अलग स्थानो पर जाकर चर्चा की जाएगी की भाजपा सरकार ने जो विधानसभा चुनाव में और लोकसभा चुनाव में वादे किए थे। वह वादे भारतीय जनता पार्टी अब निभा नहीं रही है, उन वादों को भी लेकर जनता के बीच वार्ड, मंडलम, ब्लॉक स्तर पर साथ ही मोहल्ले, बस्तियों में व गली स्तर पर भी कांग्रेसजन जाएंगे। वहीं कांग्रेस मजबूती के लिए एवं भाजपा से मुकाबला करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान भी सभी कांग्रेसजनों से किया है।

ये भी पढ़े- Indore News: कांग्रेस ने लगाई 'चाय पर चौपाल', जनता को बताई राज की बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+