MP Vidhan Sabha Chunav 2023: टिकट बंटवारे के लिए BJP में तय हुआ 51 का फॉर्मूला!

MP में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे है, टिकट बंटवारे को लेकर सुगबुगाहट भी तेज होती जा रही हैं। अभी से 51 फीसदी वोट शेयर हासिल करने वालों पर ज्यादा फोकस है। टिकट फॉर्मूले का सबसे बड़ा क्राइटेरिया यही तय होगा।

bjp

MP Vidhan Sabha Chunav 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी हर मजबूती के साथ मैदान में उतरना चाहती है। जोखिम वाली सीटों पर कम से कम रिस्क फैक्टर और जीत की उम्मीदों की तमाम कड़ियों को रोडमैप में जोड़ने की कोशिश की जा रही है। फाइनल तो नहीं है, लेकिन तैयारियों के बीच यह सुगबुगाहट तेज है कि सिर्फ 51 फीसदी वोट शेयर हासिल करने का माद्दा रखने वाले चेहरों को ही पार्टी मौका देंगी। प्लानिंग में इस बात के भी संकेत है कि तीन या उससे ज्यादा बार विधायक रह चुके ऐसे नेता, जिनके खिलाफ विरोध है। उनसे महीने दो महीने पहले घोषणा करवाई जाएगी कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे।

madhya pradesh

एमपी विधानसभा चुनाव का जैसे-जैसे वक्त करीब आ रहा है, राजनीतिक दलों की तैयारियां भी तेज होती जा रही हैं। बुलंद हौसलों के साथ इस बार बीजेपी गुजरात की तरह रिकॉर्ड जीत हासिल करने बेताब है। टिकट फॉर्मूले को लेकर भी अभी से चर्चा होने लगी है कि किस क्राइटेरिया में कौन से दावेदार आएंगे? राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में दिए गए प्रिजेंशन की कुछ मीडिया रिपोर्ट्स पर यदि यकीन करें तो फॉर्मूला गुजरात इलेक्शन के इर्द-गिर्द ही रहने वाला है। जानकारों के मुताबिक प्रदेश संगठन का पहला टार्गेट बूथ लेबल तक 51 फीसदी वोट शेयर हासिल करना हैं। यानी टिकट के दावेदारों में ऐसे चेहरों को ही प्राथमिकता मिलेंगी, जो कैटेगिरी में आते हो। ऐसे लोगों का अंदरुनी तौर पर संगठन और पार्टी के दिग्गज नेता रिपोर्ट कार्ड बनाने जुटे हैं। हाल ही में जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग की बैठक के बहाने इन कोशिशों की झलक देखने मिल चुकी हैं।

mp

तीन बार या उससे ज्यादा चुनाव जीत चुके कई चेहरे भी फिर से चुनाव लड़ने की जुगत में है। लेकिन कई सीटों पर पार्टी को उनके विरोध का फीडबैक भी है। ऐसे में कहा जा रहा है कि डिसाइड होने वाले टिकट फॉर्मूले में रिस्क नहीं ली जाएगी। बगावत भी खतरा टालने के लिए पहले से ही ऐसे लोगों से, घोषणा करवा ली जाएगी कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। फिर भी दो से पांच फीसदी केस में यदि बगावत हुई भी, तो उससे निपटने पार्टी के पास प्लान बी तैयार रखा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+