होशंगाबाद का नर्मदापुरम और ईदगाह हिल्स का नाम गुरु नानक टेकरी रखा जाना चाहिए-प्रोटेम स्पीकर मप्र

भोपाल। शहर-कस्बों के नाम बदलने का जिक्र आते ही सबसे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम जेहन में आता है। अब नाम परिवर्तन की यह मांग मध्य प्रदेश से भी सुनाई देने लगी है। मध्य प्रदेश के प्रोटेम स्पीकर व भाजपा नेता रामेश्वर शर्मा ने प्रदेश की दो जगहों के नाम बदलने की मांग की है।

MP Protem Speaker wants name change Hoshangabad to Narmadapuram and Idgah Hills to Guru Nanak Tekri

होशंग शाह था लुटेरा, इसलिए बदलो होशंगाबाद का नाम

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मध्य प्रदेश के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि होशंगाबाद नाम बदलकर नर्मदापुरम किया जाना चाहिए, क्योंकि होशंग शाह एक लूटेरा था। उसने कई शहरों पर हमला करने के साथ ही मंदिरों को नष्ट किया था। ऐसे में होशंगाबाद का नाम नर्मदापुरम करके सरकार को इसी नए नाम से संभाग बनाना चाहिए।

पहले भोपाल में नहीं थी ईदगाह

मध्य प्रदेश विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने होशंगाबाद शहर के साथ-साथ भोपाल स्थित ईदगाह हिल्स का नाम बदलने की भी आवश्यकता जताई है। उन्होंने कहा कि भोपाल की ईदगाह हिल्स को गुरु नानक टेकरी के रूप में पहचाना जाना चाहिए, क्योंकि 500 साल पहले गुरु नानक देव ने इस जगह का दौरा किया था। तब यहां पर कोई ईदगाह नहीं थी। ऐसे में ईदगाह हिल्स को गुरु नानक टेकरी कहा जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+