MP Police: मध्यप्रदेश में 3 साल DIG के पद पर काम करने के बाद IG बनेंगे 8 अफसर
मध्य प्रदेश में 8 ऑफिसर 3 साल डीआईजी के पद पर कार्य करने के बाद आईजी बन सकते हैं। दरअसल प्रदेश में डीआईजी के पद कम होने के चलते ये अफसर एक साथ पदोन्नत नहीं हो सकें थे।

मध्य प्रदेश पुलिस महकमे में संभवत यह पहला मौका होगा, जब इतनी बड़ी संख्या में IPS अफसर महज 3 साल का डीआईजी (DIG) का कार्यकाल करने के बाद आईजी(IG) बन जाएंगे। इसके चलते प्रदेश के करीब 8 आईपीएस अफसर डीआईजी वाले अपने 4 साल के कार्यकाल की जगह पर 3 साल का कार्यकाल करने के बाद IG के पद पर पदोन्नत हो जाएंगे। यह स्थिति प्रदेश के राज्य पुलिस सेवा (एसपीएस) से आईपीएस अवार्ड होने वाले अफसरों के साथ होगी।
15 सालों के बाद मिलेगा डीआईजी पद
एसपीएस आईपीएस अवार्ड होने के बाद जिन अफसरों को साल 2009 में आवंटित हुआ है। उनमें 11 अफसर डीआईजी हो गए हैं, जबकि इसी बीच के अमित सांघी, टीके विद्यार्थी, सत्येंद्र कुमार शुक्ला, बृजेंद्र कुमार सिंह, मनीष कुमार अग्रवाल, प्रशांत खरे, साकेत कुमार पांडे, डीआर तेनीवार, अनीता मालवीय, अतुल सिंह ये अफसर अभी भी पुलिस अधीक्षक, एसएसपी और बटालियन में कमांडेंट है।
ये अफसर अभी भी डीआईजी नहीं हो सके हैं। इनमें से एक अफसर इसी साल एक DIG के रिटायर होने पर पदोन्नत हो सकता हैं। वहीं अनीता मालवीय इस साल रिटायर हो जाएंगी। बाकी के अफसर अब 1 जनवरी 2024 को डीआईजी बनेंगे। यानी इन अफसरों को आईपीएस अवार्ड वर्ष से 15 साल बाद डीआईजी का पद मिलेगा, लेकिन इन्हें आईजी की पदोन्नति 18 साल पूरे होने पर मिल जाएगी। प्रदेश में डीआईजी के पद कम होने के चलते इतने अफसर एक साथ पदोन्नत नहीं हो सकें, लेकिन आईजी के पद पर यह समस्या नहीं आएगी। इसलिए ऐसा हो सकता है कि इनमें 8 अफसर डीआईजी का काम 3 साल में कर IG के पद पर पदोन्नत हो जाएंगे।
IPS कैसे पदोन्नत होकर बनते हैं आईजी
एसपीएस आईपीएस अवार्ड होने वाले 1 से 14 साल तक एसपी का कार्यकाल माना जाता है। इसके बाद अगले 4 साल का कार्यकाल डीआईजी का माना जाता है। पहली पदोन्नति आईपीएस अफसरों को 14 साल की नौकरी पूरी होने के बाद डीआईजी के पद पर होती है। डीआईजी के पद पर 4 साल यानी आईपीएस के 18 साल पूरे होने पर आईजी के पद पर पदोन्नति होती है।












Click it and Unblock the Notifications