MP News: मेडिकल कॉलेजों से जुड़े अस्पतालों में बढ़ेगी जांचें, मरीजों को मिलेगी ज्यादा से ज्यादा मुफ्त दवाएं
MP News: मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सभी सरकारी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पतालों में जांचों और दावों की संख्या बढ़ाने के निर्देश के बाद विभाग इसकी तैयारी में जुट गया है। अस्पतालों में पिछले वर्ष से जांच सार्वजनिक निजी भागीदारी से की जा रही है। प्रदेश में अभी तक 80 तरह की जांच हो रही है। अब इनकी संख्या 260 तक ले जाने की तैयारी है। यह सभी जांच निशुल्क रहेगी। सभी रोगियों को दवाइयां मिल सके। इसके लिए भी बजट बढ़ाया जा रहा है।
प्रदेश के सभी अस्पतालों में उपलब्ध नहीं रहने वाली दवाओं की सूची मांगी गई है। जिनकी खरीद कारपोरेशन के माध्यम से की जाएगी। पिछले दिनों विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई थी। इसमें अस्पताल अधीक्षकों और दिन ने दवाओं की उपलब्धता नहीं होने की बड़ी वजह बजट का अभाव बताया था। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने इस पर कहा था कि आवश्यक दवाओं की सूची में शामिल दवाई रोगियों को हर हाल में मिलनी चाहिए। इसके लिए बजट की कमी नहीं आएगी।

दवाओं और अन्य सामग्री के लिए बजट को लेकर लेखानुदान में भी प्रावधान किया जाएगा। अस्पताल से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि जांचों की संख्या बढ़ने पर दिल की बीमारियों का पता लगाने के लिए हार्ट मार्कर, कैंसर से जुड़ी प्रोटीन संबंधी महत्वपूर्ण जांच होने लगेगी। अभी इन जांचों के लिए निजी केंद्रों पर रोगियों को तीन से चार हजार रुपए खर्च करना पड़ता है। बढ़ी हुई जांचों की सुविधा मार्च से मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications