MP News: पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री सिंह प्रहलाद पटेल ने ली समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए यह निर्देश

MP News: मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मंत्रालय में विभागीय समीक्षा करते हुए ई-पंचायतों के डाटा अपडेशन के साथ ही सीधे वार्तालाप डेवलप करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री पटेल मध्यप्रदेश टेक ई-पंचायत सोसायटी में प्रदेश में पंचायतों में उपलब्ध तकनीकी संसाधनों एवं उनके क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में प्रमुख सचिव मनु श्रीवास्तव, सचिव धनंजय सिंह, संचालक पंचायत केदार सिंह एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

ग्रामीण विकास मंत्री पटेल ने विभाग की समग्र वेबसाइट तैयार करने के निर्देश दिए। मंत्री पटेल ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न परियोजनाएं और मिशनों की जानकारियों को एक साथ एक प्लेटफार्म पर लाया जाना सुनिश्चित करें। मंत्री पटेल ने पंचायत दर्पण के पोर्टल में अंकित की जा रही गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उनके निर्देश पर नरसिंहपुर जिले की जनपद और ग्राम पंचायतों में हो रहे कार्यों की कम्प्यूटर पर हुई पूर्तियों से अवगत कराया गया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूद कॉमन सर्विस सेंटर के क्रियाकलापों की भी समीक्षा की है। उन्होंने कहा कि इनका समुचित उपयोग किया जाएगा अन्यथा इन्हें बंद करने पर विचार करेंगे।

prahlad patel

ग्रामीण विकास मंत्री पटेल ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर निर्देशित किया कि ग्रामीण विकास विभाग की वेबसाइट पर विभाग अंतर्गत संचालित समस्त कार्यक्रमों की जानकारियां अपडेट होनी चाहिए। इससे आमजन विभाग में चल रही गतिविधियों से अवगत हो सकेंगे। बेहतर कार्य के लिये भारत सरकार की तकनीक का अनुसरण किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+