MP News: एमपी के 100 से ज्यादा कलाकार राष्ट्रीय युवा उत्सव में होंगे शामिल, सीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
MP News: मध्य प्रदेश के 100 से अधिक युवा कलाकार महाराष्ट्र के नासिक में हो रहे 27 में राष्ट्रीय युवा उत्सव में शामिल होंगे। यह आयोजन केंद्र सरकार के युवा एवं कला संस्कृति विभाग की ओर से 12 से 16 जनवरी तक किया जाएगा। युवा उत्सव के दौरान भाषण कहानी लेखन, पोस्टर मेकिंग, फोटोग्राफी, समूह लोकगीत, अकाल लोकगीत, समूह लोक नृत्य, एकल लोक नृत्य जैसी 9 प्रतियोगिताएं होगी। इनमें मध्य प्रदेश के 100 से ज्यादा प्रतिभाशाली युवा कलाकार प्रदर्शन करेंगे।
मध्य प्रदेश के युवा कलाकारों का दल बुधवार को राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार से नासिक के लिए रवाना हुआ। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कलाकारों के दल को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया। सीएम यादव ने इस दल की गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मंत्री विश्वास सारंग और खेल व युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।













Click it and Unblock the Notifications