MP News: रामलला मंदिर का आकार लेना हमारे लिए सौभाग्य की बात: सीएम शिवराज सिंह
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राम मंदिर को लेकर कहा कि हम सबका परम सौभाग्य है कि राम जन्मभूमि अयोध्या में भगवान रामलला का भव्य मंदिर आकार ले रहा है। 22 जनवरी को हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों प्राण प्रतिष्ठा होगी। सौभाग्य का वह दिन आया है। जब भगवान रामलला भव्य मंदिर में विराजेंगे। उनके चरणों में बारंबार प्रणाम। उनकी कृपा सब पर सदैव बरसती रहे। यही कामना है।
राम रथ यात्रा का किया स्वागत
जगद्गुरु रामभद्राचार्य के 75वें जन्मदिन से पहले देश भर में निकाली जा रही अमृत महोत्सव राम रथ यात्रा मंगलवार को भोपाल पहुंची। यह यात्रा 24 नवंबर को शुरू हुई थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम हाउस में राम रथ यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद रथ पर स्थापित की गई प्रतिमाओं का पूजन किया।













Click it and Unblock the Notifications