Golden Pass Tiger Reserve: टाइगर रिजर्व में घूमना हुआ आसान,1 बार करें बुकिंग साल भर फ्री, ऐसे करें अप्लाई
उमरिया 9 सितंबर। बाघ के लिए मध्यप्रदेश पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। मध्यप्रदेश के कुछ राष्ट्रीय उद्यान ऐसे है जो बाघों को देखने के लिए काफी ज्यादा आते है। अगर आप भी पास से बाघों के साथ साथ और कई तरह के जानवरों का दीदार करना चाहते हैं तो मध्य प्रदेश के इन नेशनल पार्क में जा सकते हैं। आज हम आपके लिए 1 अच्छी जानकारी लेकर आए है।

एक करें बुकिंग साल भर फ्री
बिल्कुल आपने सही पड़ा अगर आप टाइगर रिजर्व में बाघों को देखना चाहते है तो अब आपको बार बार टिकट लेने की जरूरत नहीं हैं। क्योंकि अब आप आसानी से गोल्डन पास बनवा कर 1 साल तक टाइगर रिजर्व का दीदार कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप साल भर तक इस पास के द्वारा बाघों को देख सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ दो दिन पहले पार्क के अधिकारियों को जानकारी देनी होगी।

भारतीय और विदेशी पर्यटकों को इतनी फीस करनी होगी पे
सूचना के मुताबिक, 2 दिन पहले बुकिंग करवा कर आप पार्क की सैर तो कर सकते है लेकिन इसके लिए भारतीय पर्यटकों को सामान्य शुल्क से 25 गुना ज्यादा और विदेशी पर्यटकों को 50 गुना ज्यादा पैसा भुगतान करना होगा। इतना ही नहीं इस शुल्क के अलावा टाइगर रिज़र्व की सैर करने के लिए आपको जिप्सी और गाइड का शुल्क भी अलग-अलग हर बार देना होगा।

पास 10 लोगों के नाम से जारी होगा
जानकारी अनुसार प्रतिवर्ष फील्ड डायरेक्टर कोटा से गोल्डन टाइगर पास के लिए 36 प्रतिशत बनाए जाएंगे। ऐसे में ये पास 10 लोगों के नाम से बुकिंग किया जाएगा वहीं इस गोल्डन पास के द्वारा 1 बार में छः ही लोग सफर कर सकते हैं। इतना ही नहीं जिन लोगों का कार्ड होगा सिर्फ वो ही पार्क में सैर कर सकते हैं। उनके अलावा कोई दूसरा व्यक्ति पार्क में नहीं जा सकेगा। आपको बता दे, इस गोल्डन पास के द्वारा आप एमपी के किसी भी टाइगर रिजर्व में जा सकेंगे। इतना ही नहीं इस पास के द्वारा आपको बफर क्षेत्र और कोर अन्य अभयारण्य और राष्ट्रीय उद्यान और वन विभाग द्वारा संचालित चिड़ियाघर में कई बार जाने के लिए मिल सकेगा।

जाने कितनी किसकी शुल्क
1- सोमवार से शुक्रवार इंडियन- 2450
2- विदेशी शुल्क- 4850
3- प्रीमियम डे भारतीयों शुल्क-3050
4- जिप्सी किराया-3500
5- गाइड शुल्क-6000
6- प्रीमियम डे विदेशियों शुल्क- 6050

गोल्डन कार्ड में इतने रुपए देने होंगे
गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए इंडियन पर्यटकों को करीब 76250 रुपये देना होंगे। वहीं विदेशी लोगों को 3 लाख 2 हजार 500 रुपये देना होंगे। इस राशि को आप 1 बार जमा करवा कर साल भर बाघों को देख सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications