MP News: विधानसभा में दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम यादव, ट्वीट कर दी जानकारी
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के साथ विधानसभा स्थित मानसरोवर सभागार में नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। सीएम यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। मुख्यमंत्री यादव ने ट्वीट कर लिखा कि 'मध्यप्रदेश विधानसभा हमारे राज्य का पवित्र मंदिर है और लोकतंत्र के इस मंदिर की गरिमा व परंपरा हमेशा से ही गौरवशाली रही है। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष माननीय श्री नरेन्द्र सिंह तोमर जी ने विधानसभा को आधुनिक संसाधनों के साथ आगे बढ़ाने की जो बात कही है, मैं विश्वास दिलाता हूं कि मध्यप्रदेश सरकार आपकी बात का पूर्ण समर्थन करते हुए हमेशा आपके साथ खड़ी रहेगी। आज लोकसभा अध्यक्ष माननीय श्री ओम बिड़ला जी एवं विधानसभा अध्यक्ष आदरणीय श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी की गरिमामयी उपस्थिति में विधानसभा में स्थित मानसरोवर सभागार में नव-निर्वाचित सदस्यों के लिए आयोजित 'दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम' में सहभागिता की।'













Click it and Unblock the Notifications