MP News: विधानसभा में CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- लाड़ली लक्ष्मी योजना से लेकर कोई भी योजना नहीं होगी बंद

MP CM Mohan Yadav News: मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल, भाषण के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में कोई भी योजना बंद नहीं होगी हमारे पास सभी योजनाओं के लिए पर्याप्त धनराशि है।

बता दे सीएम डॉ मोहन यादव के भाषण से पहले सदन में जमकर हंगामा हुआ। लाडली बहना योजना को लेकर विपक्ष ने सरकार से पूछा कि क्या लाडली बहना योजना चलेगी ? या बंद होगी। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण में संसद सा लगा, दिल्ली यही ला दें। जिस पर सीएम मोहन यादव ने जवाब दिया है

MP News: CM Mohan Yadav clear statement in the Assembly, ladli behna scheme will not be stopped

सीएम मोहन यादव ने कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी ने नई शिक्षा नीति को देश की संस्कृति से जोड़कर जीवन के सर्वांगीण विकास के साथ जोड़ने का प्रयास किया है। मुझे इस बात का गर्व है कि नई शिक्षा नीति को लागू करने का काम सबसे पहले मध्यप्रदेश ने किया है।

सीएम यादव ने कहा कि दुनिया में तीन भाइयों की जोड़ी प्रसिद्ध हुई है। एक है भगवान श्री राम और लक्ष्मण दूसरी है भगवान श्री कृष्ण और बलराम। तीसरी है मध्यप्रदेश की राजा विक्रमादित्य और भर्तृहरि की जोड़ी, जिन्होंने प्रदेश को गौरवान्वित किया। मैं इस बात के लिए आनंदित हूं कि आज आसंदी पर माननीय अध्यक्ष विराजमान हैं। आपका व्यक्तित्व विराट है। यह सरकार आपकी छत्रछाया में विकास के कदम बढ़ाएगी। आपका मार्गदर्शन प्राप्त कर हम प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि अयोध्या, मथुरा, माया, काशी, कांची, अवंतिकापुरी, द्वारवती ज्ञेया: सप्तैता मोक्ष दायिका। मेरा सौभाग्‍य है कि दुनिया की सात पवित्रतम नगरी में एक नगरी अवंतिका है, जहां से मैं आता हूं।

कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान

इधर बीजेपी विधायक कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र, संकल्प पत्र नहीं मोदी की गारंटी है। ये गारंटी हर हाल में पूरी होगी। पहले गड्ढे वाली सरकार थी और अंधेरे वाला मध्य प्रदेश था, और अब सरप्लस बिजली वाला स्टेट मध्य प्रदेश है। महाकाल लोक बनते ही इंदौर की इकोनॉमी बदल गई। उज्जैन के होटल तो भरते ही हैं, इंदौर में भी होटल फुल होती हैं। प्रतिदिन डेढ़ लाख लोग यहां पहुंचते‌ हैं। इंदौर के मिल मजदूरों के भुगतान को लेकर मुख्यमंत्री यादव ने बड़ा फैसला लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+