MP News: भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने राहुल गांधी की यात्रा पर साधा निशाना, कहा-'राम लला का अपमान किया'
MP News: मध्यप्रदेश के भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी की यात्रा को लेकर कहा कि ऐसे दोहरे और देश विरोधी चरित्र के लोगों को जनता ने नकार दिया है। उन्होंने आगे कहा कि मध्यप्रदेश के अंदर राहुल गांधी यात्रा लेकर आए थे। 22 विधानसभा क्षेत्र में गए थे। इन क्षेत्रों में कांग्रेस नेस्तनाबूद हो गई है। उन्होंने कहा कि मैं राघोगढ़ गया था। वहां की जनता ने बताया कि हमारे साथ दिग्विजय सिंह ने छल कपट किया है। राहुल गांधी आज राघोगढ़ के अंदर हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आगे कहा कि मध्यप्रदेश की जनता राघोगढ़ की जनता आपसे पूछ रही है कि रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा का बहिष्कार कांग्रेस ने क्यों किया। उन्होंने राहुल गांधी से सवाल करते हुए कहा कि रामलला का अपने अपमान किया। आपके पास केवल राम का अपमान करना, भारतीय संस्कृति को नीचा दिखाना, यही आपका आधार है। इसलिए देश के अंदर आप अस्तित्व खो रहे हैं। शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज लगातार आगे बढ़ रही है।













Click it and Unblock the Notifications